
बरामद चरस को भारत भेजने की थी तैयारी
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Bhairahawa Nepal : नेपाल पुलिस ने भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के बुटवल कस्बे से 36 किग्रा चरस बरामद किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने एक नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया है।
बता दें कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी की आशंका के बीच नेपाल के रूपंदेही जिले में पुलिस ने 36 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज
आरोपी को बुटवल उपमहानगरपालिका के वार्ड नंबर-9 स्थित नए बस पार्क से पकड़ा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद चरस को भारत भेजने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से मामले की जांच के लिए पांच दिन की रिमांड मिली है।
नौतनवां पुलिस ने नवरात्र पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं-बच्चों में बांटी सामग्री
नेपाल पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह मादक पदार्थों की तस्करी की गोपनीय सूचना मिलने के बाद बुटवल स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की टीम ने नए बस पार्क में निगरानी और जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पाल्पा जिले के रामपुर नगरपालिका-9 निवासी 53 वर्षीय लुक बहादुर रावल को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चरस जैसा दिखने वाला करीब 36 किलोग्राम पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद पदार्थ के संबंध में जांच शुरू की। उसे रूपंदेही जिला न्यायालय में पेश किया गया।
न्यायालय ने 27 सितंबर 2026 को मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम, 2033 के तहत मामले की जांच के लिए पांच दिन की रिमांड की अनुमति दी।
रूपंदेही के डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द ने मीडिया को बताया कि 36 किलोग्राम चरस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इसे भारत भेजने की कथित योजना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
तैयारी: आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नौतनवां पुलिस ने नवरात्र पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं-बच्चों में बांटी सामग्री
शिवा शर्मा मौत कांड: नेपाल में छिपने की आशंका, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज
पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट के निर्देश का कांग्रेस ने किया स्वागत
पंचायत चुनाव पर हाई कोर्ट के निर्देश का कांग्रेस ने किया स्वागत
IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए
चिनहट: मिशन शक्ति अभियान के शारदीय नवरात्र पर्व पर वन स्टॉप सेंटर

