मुख्यालय छोड़ने वाले पाँच अधिकारियों पर DGP ने की कार्रवाई

DGP

नया लुक ब्यूरो

रांची। बिना आदेश के मुख्यालय छोड़ने वाले झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) व स्पेशलाइज्ड इंडिया रिजर्व बटालियन (SIRB) खूंटी के पांच कमांडेंट से DGP तदाशा मिश्रा ने स्पष्टीकरण मांगा है। इन अधिकारियों में जैप-8 पलामू की कमांडेंट कुसुम पुनिया, SIRB-2 खूंटी की कमांडेंट एमेल्डा एक्का, जैप-9 साहिबगंज की कमांडेंट रिष्मा रमेशन, जैप-5 देवघर के कमांडेंट अंजनी अंजन व जैप-4 बोकारो के कमांडेंट ऋषभ कुमार झा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

IGI airport के बाद अब लखनऊ एयरपोर्ट पर हादसा बचा

DGP ने यह स्पष्टीकरण DIG जैप के पत्र के आलोक में किया है। DIG जैप कार्तिक एस. ने एक दिन पहले औचक निरीक्षण के क्रम में सभी कमांडेंट से उनका लोकेशन शेयर करने को कहा। सबने अपना-अपना लोकेशन शेयर किया तो इन पांच कमांडेंट का लोकेशन उनके मुख्यालय से बाहर मिला। कोई रांची में था तो कोई कहीं और किसी काम पर। इसके बाद DIG ने इसकी शिकायत DGP तदाशा मिश्रा से की। जिसके बाद DGP ने उस पत्र के आलोक में सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप पर हमले को लेकर वैचारिक बहस तेज: व्यवस्था, असंतोष और वैश्विक राजनीति पर उठे सवाल

स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियम सम्मत कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि 17 अप्रैल को DGP ने एक पत्र जारी कर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को यह आदेश दिया था कि वे बिना वरीय पदाधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी लिखा था कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि विधि व्यवस्था संबंधित परेशानी होने पर जब उक्त अधिकारी की आवश्यकता होती है। तो वह मुख्यालय में अनुपस्थित होता है। इससे विधि व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत होती है। इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए DGP ने अधिकारियों से कहा था कि वे जब भी मुख्यालय छोड़ेंगे तो इसकी अनुमति अपने वरीय पदाधिकारियों से लेंगे। वरीय पदाधिकारियों के लोकेशन की निगरानी भी होती रहेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ट्रंप पर हमले को लेकर वैचारिक बहस तेज: व्यवस्था, असंतोष और वैश्विक राजनीति पर उठे सवाल

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत MY Bharat ने दिलाई स्वच्छता की शपथ,

युवाओं ने लिया स्वच्छ भारत निर्माण का संकल्प MY Bharat Sanitation Fortnight Barabanki  मेरा युवा भारत (MY Bharat) बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विकास खंड सिद्धौर स्थित गंगा देवी लाल बहादुर डिग्री कॉलेज, पूरे रुद्र, उस्मानपुर में स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने स्वच्छता […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

पारा: छात्रा की चाकू से गला रेत कर हत्या, खून करने के बाद शव के पास बैठा रहा युवक

साथ में पढ़ने वाले छात्र ने दिया घटना को अंजाम, गिरफ्तार दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी नरपत खेड़ा मोहल्ले में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Murder of BCA student Smriti Pandey in Para: पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपत खेड़ा में बुधवार दोपहर 17 वर्षीय बीसीए की छात्रा स्मृति पांडेय को […]

Spread the love
Read More
Politics
Analysis homeslider Politics

विजय के बहाने तृषा पर वार, उदयनिधि की सियासत पर उठे सवाल

Politics तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां मुद्दों की बहस पीछे छूट गई है और व्यक्तिगत चरित्र हनन सामने आ गया है। तंजावुर में तीन अगस्त 2026 को कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने जो टिप्पणी की, उसने […]

Spread the love
Read More