Railway Station: नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने की मांग

Congress District President Vijay Singh
  • कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के सा एक दल आनन्दनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिल कर सौंपा ज्ञापन-पत्र
  • निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी करेगी जन आंदोलन- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

 आनंदनगर।  Railway Station आज नौतनवां विधानसभा के आनंदनगर नौतनवां रेल खंड पर स्थित भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने के विषय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एक दल आनंदनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिला और एक मांग पत्र सौंपकर लगभग 150 मीटर अवशेष मार्ग को व्यापक जनहित में बनवाए जाने का आग्रह किया।

ये भी पढ़े

मऊ में तड़के भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

जिसके निर्माण न होने से भागीरथपुर रेलवे स्टेशन से कई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के हजारों यात्री और विशेष रूप से भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह ग्राम को जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी स्थानीय निवासियों के साथ एक व्यापक जनांदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय रेल प्रशासन की होगी।

ये भी पढ़े

A Horrific Incident : आंख पर बांधी पट्टी और Love का ढोंग करते करते जिंदा फूंका

दल में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, नौतनवां विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी व संयुक्त सचिव बार एसोसिएशन नौतनवां,जिला महासचिव मनोज त्रिपाठी चंदन,नगर अध्यक्ष आनंदनगर रमेश श्रीवास्तव,पूर्व नगर अध्यक्ष बृजमनगंज महेश जायसवाल,कांग्रेस नेता सुरेश यादव,युवा नेता आयुष सिंह,जमील अहमद उपस्थित रहे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Read More