मऊ में तड़के भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

UP Road Accident
  • शादी से लौट रहे एक ही परिवार के साथ घटी यह घटना

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर करीब सुबह तीन बजे हुआ, जब एक स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो (JH 21G3927) वाराणसी से गोरखपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया, जहां सामने से आ रहे ट्रक (BR 28GB2171) से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई।

ये भी पढ़े

BJP सरकार अलोकतांत्रिक और अमानवीय: अखिलेश

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वाहन में मौजूद एक पालतू कुत्ता भी नहीं बच सका। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीओ घोसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों में विनय श्रीवास्तव (53), कृतार्थ श्रीवास्तव (27), अर्चना श्रीवास्तव (48) निवासी रानीडीहा थाना खोराबार, गोरखपुर, तथा रविंद्र यादव (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) निवासी मटीहानी, जिला गया शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार रांची में बेटी की शादी कराकर वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर अटकलें तेज

ये भी पढ़े

मुख्य सचिव के निर्देश से जेल अफसरों की उड़ी नींद

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

अमरमणि-अमनमणि का सियासी सफर तकरीबन खत्म

राजनीति में पहली बार हासिए पर आया मणि परिव कोई भी पार्टी टिकट देने को तैयार नहीं? चुनाव लड़ने के लिए बिन पानी के मछली की तरह छटपटा रहा है मणि खेमा बीस साल में अर्श से फर्श पर आ गये पिता-पुत्र उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली कहलाने वाले पूर्व मंत्री […]

Read More