आज इन पाँच राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का राशिफल

Today's Horoscope

 राशिफल

आज शुक्रवार का दिन है, जो सुख और वैभव की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। ग्रहों की चाल के अनुसार, आज कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर दस्तक दे रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जानते हैं आपकी राशि का हाल।

राजेन्द्र गुप्ता,

मेष : आप आज आत्मविश्वास से भरे हैं स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है। आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे। यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है।

वृषभ : आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दु:ख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमें से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा।

मिथुन : आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आपका जीवनसाथी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

कर्क : आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नजऱअंदाज़ करने से तनाव बढऩा संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें।

ये भी पढ़ें

बगलामुखी जयंती आज: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

सिंह : आज छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। थोड़ा तनाव तो आपको कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह उन्नति के लिए भी महत्व रखता है। ज्यादा तनाव से मानसिक और शारीरिक क्षति भी पहुंच सकती है। आप कुछ आराम करें और तनाव को कम करें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है।

कन्या : आप खुद पर संयम बना के रखें ताकि आपको कोई शारीरिक परेशानी न हो। खासकर तब जब आप दूसरों से अपनी परेशानी छुपते हैं। आपको अपनी हार से कुछ सबक सीखने की जरूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात जाहिर करने से नुकसान भी हो सकता है।

तुला : अस्वस्थता के बावजूद आपकी लगन तारीफ के लायक है, आप लगातार मेहनत करते रहेंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अ’छा दिन है। आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

वृश्चिक : अपने जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें। आपको यह जानकर अचरज होगा कि जिसे आप अपना हमराज समझते थे, वही आपके बारे में उलटी-सीढ़ी बातें फैला रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। उन्हें अपने दिलो-दिमाग में जगह ना दें। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।

ये भी पढ़ें

सूबे में 26 अप्रैल तक लू का कहर, UP की उमस को बारिश से मिलेगी राहत

धनु : आज आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। आपका यह अनुभव मजेदार रहेगा और आप इससे प्रेरित भी होंगे। हालांकि अपनी निजी बातें किसी के साथ भी ना बाँटें वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार में अनुकूल सफलताएं मिलेगी।

मकर : किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। ऋणभार में वृद्धि होगी। आज आपकी सेहत पूरी तरह अ’छी रहेगी। रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा।

कुम्भ : बातचीत और लेंन-देंन के लिए समय अच्छा हैं। उधार दिया धन वसूल होगा। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खूब प्रशंसा मिलेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

मीन : आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

चुनावी महासंग्राम में ‘चमक दमक’ की भागीदारी, कई बड़ी हस्तियों ने डाला वोट

ये भी पढ़े

300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी…आठ की मौत, CM धामी ने जताया दुख

TRE-4 नोटिफिकेशन में देरी से भड़के अभ्यर्थी, पटना में प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा शांतो का बल्ला, कप्तानी पारी से बांग्लादेश मजबूत

 

Spread the love

Kangana Ranaut's statement6
homeslider Politics

“जंतर-मंतर विवाद पर कंगना रनौत का बयान, बोलीं- बच्चों को सही मार्गदर्शन देना जरूरी”

Kangana Ranaut’s statement :  दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एक नाबालिग लड़की के माफी मांगने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने […]

Spread the love
Read More
India Missile Test
homeslider National

भारत के मिसाइल परीक्षण की तैयारी से दुनिया में हलचल

India Missile Test :  भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण की तैयारी के संकेत देते हुए 2,530 km लंबे कॉरिडोर के लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह अधिसूचना छह से सात अगस्त 2026 के बीच प्रभावी रहेगी। इसके बाद रक्षा विशेषज्ञों के बीच इस बात को लेकर […]

Spread the love
Read More
Har Ghar Tiranga Campaign
homeslider Politics Uttar Pradesh

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: CM योगी ने पाँच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य

Har Ghar Tiranga Campaign : आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को और व्यापक बनाने का लक्ष्य तय करते हुए कम से कम पाँच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए हैं। CM […]

Spread the love
Read More