सूबे में 26 अप्रैल तक लू का कहर, UP की उमस को बारिश से मिलेगी राहत

Loo

नया लुक ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में गर्म रातें (उष्ण रात्रि) भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

सूबे में 26 अप्रैल तक लू का कहर
सूबे में 26 अप्रैल तक लू का कहर

तापमान में बढ़ोतरी, लू का असर तेज

दोपहर के समय तेज हवाओं की रफ्तार कम होने और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। Meerut और Aligarh समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं पूर्वांचल के Ballia और Bahraich में भी गर्म हवाओं का असर साफ देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, निचले क्षोभ मंडल में गर्म हवाओं के प्रवाह और महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के कारण अगले 2-3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

पश्चिमी यूपी में गर्म रातों की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे “उष्ण रात्रि” की स्थिति बनेगी और लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़े

Donald Trump के नोट से जन्मसिद्ध नागरिकता पर मचा बवाल

26 अप्रैल से बदलेगा मौसम

26 अप्रैल के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। पश्चिमी यूपी से शुरू होकर पूर्वी हिस्सों तक हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

राहत की उम्मीद

बारिश के चलते तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लू के प्रभाव में आंशिक कमी आएगी और लोगों को राहत मिल सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

 

Denmark Train Accident : कोपेनहेगन के पास दो ट्रेनों की टक्कर, पांच गंभीर घायल

ये भी पढ़े

CM YOGI के आदेश को लखीमपुर पुलिस दिखा रही ठेंगा

Spread the love

Maharajganj
Uttar Pradesh

MLC चुनाव: महराजगंज में 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में मदिरा की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। ये भी पढें भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास, सबसे बड़ा रन चेज किया जारी आदेश के अनुसार, 23 […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

उन्नाव: पत्नी ने पड़ोसी को 25 हजार में दी पति की सुपारी, बक्सा कांड का खुलासा

Unnao:  सोनू सविता हत्याकांड यानी बक्सा कांड में पुलिस की पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार नेहा रावत ने अपने पड़ोसी जितेंद्र सिंह उर्फ राहुल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सोनू की हत्या करने के लिए जितेंद्र […]

Spread the love
Read More
Eknath Dwadashi tomorrow
homeslider Religion

एकनाथ द्वादशी कल: संत एकनाथ महाराज और भगवान पांडुरंग की अद्भुत कथा

Eknath Dwadashi tomorrow: हिंदू धर्म में एकादशी और द्वादशी तिथियों का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। एकादशी के व्रत के बाद आने वाली द्वादशी को व्रत का पारण किया जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा, तुलसी पूजन, हरिनाम संकीर्तन और दान-पुण्य जैसे धार्मिक कार्य किए जाते हैं। वहीं, वारकरी परंपरा में […]

Spread the love
Read More