नया लुक डेस्क
गर्मागर्म चाय के साथ कुरकुरा और चटपटा ब्रेड पकौड़ा मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। यह एक ऐसा लोकप्रिय स्नैक है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर होटल जैसा टेस्टी ब्रेड पकौड़ा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर नोट कर लें।
ब्रेड पकौड़ा बनाने की आसान विधि
पहला स्टेप: एक बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें और स्वादिष्ट भरावन तैयार कर लें।
दूसरा स्टेप: अब एक अलग बर्तन में बेसन, हल्दी, नमक, चिली फ्लेक्स, बेकिंग सोडा और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
तीसरा स्टेप: एक ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं और उसके ऊपर तैयार आलू का मिश्रण अच्छे से फैला दें।
चौथा स्टेप: दूसरी ब्रेड स्लाइस पर टोमैटो केचप लगाकर उसे आलू वाली ब्रेड के ऊपर रख दें और सैंडविच तैयार कर लें।
ये भी पढ़ें
पांचवां स्टेप: इस सैंडविच को ट्राएंगल शेप में काट लें और कढ़ाई में तेल गर्म करें।
छठा स्टेप: अब ब्रेड के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें और मीडियम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
सातवां स्टेप: तले हुए ब्रेड पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
आठवां स्टेप: गरमा-गरम ब्रेड पकौड़े हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें और चाय के साथ इसका आनंद लें।
