लखनऊ को लगा चौथा झटका, आयुष बदोनी लौटे पवेलियन…इकाना में रोमांचक मुकाबला जारी

Untitled 4 copy 15

 लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का 19वां लीग मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं। मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

लखनऊ की पारी लड़खड़ाई

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम को लगातार झटके लगते रहे। इसी बीच बड़ा झटका तब लगा जब आयुष बदोनी पवेलियन लौट गए। लखनऊ ने मध्यक्रम में विकेट गंवाकर रनगति पर भी दबाव बना लिया है। वहीं दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए लगातार दबाव बनाए रखा और महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट निकालते रहे।

ये भी पढ़ें

इकाना में बैट-बॉल की जंग! पिच करेगी फैसला-LSG या GT, किसका चलेगा जादू?

ट्विशा शर्मा मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पति और सास की बढ़ी CBI रिमांड

टॉस और प्लेइंग इलेवन अपडेट

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। खास बात यह रही कि दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स प्लेइंग इलेवन : मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़ें

आशा भोसले का सुर हुआ मौन, देश भर में शोक का हुआ वातावरण

दोनों टीमों का प्रदर्शन : इस सीजन में लखनऊ ने अब तक 3 में से 2 मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की है और प्वाइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में है। वहीं गुजरात टाइटंस ने 3 मैचों में केवल 1 जीत दर्ज की है और वापसी की तलाश में है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात टाइटंस ने 4 और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 3 मैच जीते हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एम सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव

गुजरात टाइटंस: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत

 

Spread the love

Sports

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, श्रीलंका के गिरे सात विकेट

भारत के गेंदबाजों का कहर IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। भारत ने पहली पारी में 503 रन पर नौ विकेट घोषित किए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम लगातार विकेट गंवा रही है […]

Spread the love
Read More
Sports

जब 67 रन पर सिमटी टीम ने 359 का लक्ष्य चेज किया! बेन स्टोक्स की वो ऐतिहासिक पारी

67 रन पर ढेर होने के बाद 135 का चमत्कार! बेन स्टोक्स ने हेडिंग्ले में पलट दिया था पूरा खेल Ben Stokes 135 Runs : 25 अगस्त 2019 का दिन टेस्ट क्रिकेट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऐसा नजारा देखने को […]

Spread the love
Read More
Colombo
Sports

IND vs SL Day 2: ध्रुव जुरेल के शतक से भारत ने कसा शिकंजा, 503 रन पर पारी घोषित

Colombo: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारत ने पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दिन का सबसे बड़ा आकर्षण ध्रुव जुरेल का शानदार शतक […]

Spread the love
Read More