भारतीय रसोई में चावल एक मुख्य भोजन का हिस्सा है और कुकर में चावल बनाना सबसे आसान तरीका माना जाता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि कुकर में चावल या तो ज्यादा गल जाते हैं या चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे चावल न केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि स्वाद भी प्रभावित होता है। दरअसल, चावल के चिपचिपे होने के पीछे उसका स्टार्च जिम्मेदार होता है, जिसे एमाइलोपेक्टिन कहा जाता है। जब चावल को बिना सही तरीके से धोए या ज्यादा पानी के साथ पकाया जाता है, तो यह स्टार्च सक्रिय होकर चावल को आपस में चिपका देता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके चावल होटल जैसे खिले-खिले बनें, तो सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोना जरूरी है।
ये भी पढ़ें
उमा भारती का अनोखा विरोध: सड़क पर पोहा बेचकर दिया गरीब दुकानदारों के समर्थन का संदेश
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
चावल को कम से कम 3 से 4 बार पानी से धोएं, ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए। इससे चावल पकने के बाद अलग-अलग दानों में नजर आएंगे। दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पहलू है पानी की सही मात्रा। अक्सर लोग अनुमान से ज्यादा पानी डाल देते हैं, जिससे चावल ज्यादा नरम और गले हुए बनते हैं। एक कप बासमती चावल के लिए लगभग डेढ़ कप पानी पर्याप्त होता है।कुकर में चावल पकाते समय आंच का भी ध्यान रखना चाहिए। मध्यम आंच पर चावल पकाएं और तीन सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। ज्यादा सीटी आने से चावल ओवरकुक हो सकते हैं। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप हर बार परफेक्ट, सुगंधित और खिले-खिले चावल बना सकते हैं, जो स्वाद और दिखने दोनों में बेहतरीन होंगे।
ये भी पढ़ें
हिमाचल में मौसम का कहर: बारिश, ओलावृष्टि और तूफान ने बढ़ाई चिंता
