कड़ाही कटहल रेसिपी: कम तेल में मसालेदार स्वाद पाएं

अगर आप गर्मियों में कटहल की सब्जी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यह कड़ाही कटहल रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। कटहल की सब्जी को आप सूखा या ग्रेवी के साथ दोनों तरह बना सकते हैं, लेकिन इस खास रेसिपी में घर पर तैयार मसाले का इस्तेमाल इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। सबसे पहले कटहल का मसाला तैयार करें। कड़ाही को गर्म करें और उसमें 1 चम्मच जीरा, 3-4 छोटी हरी इलायची, 1 चम्मच साबुत धनिया, थोड़ी काली मिर्च, 2 सूखी लाल मिर्च, 1 तेज पत्ता और आधा चम्मच नमक डालकर हल्का भूनें। मसाले को ठंडा होने दें और मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें।

ये भी पढ़ें

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अब कड़ाही में सरसों का तेल डालें और पूरी कड़ाही में फैला दें। तेल गर्म होने के बाद आधा किलो कटहल डालें। इसमें हल्का नमक और हल्दी डालकर कटहल को ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद 5 टमाटर मोटे टुकड़ों में काटकर कटहल में डालें। टमाटर के साथ कश्मीरी मिर्च और थोड़ा नमक डालकर धीमी आंच पर भूनें। अब कटहल में 1 प्याज और 1 शिमला मिर्च को मोटा काटकर डालें। 3 हरी मिर्च भी काटकर डालें। इसके बाद 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच किचन किंग मसाला डालें। फिर आधा कप ताजा गाढ़ा दही डालें और साथ में गरम मसाला भी मिलाएं।

ये भी पढ़ें

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

 

प्याज, शिमला मिर्च और तैयार किया हुआ कड़ाही मसाला डालें। अदरक के लच्छे और थोड़ा गरम पानी डालकर कटहल को 5 मिनट कवर करके पकाएं। आखिर में कटहल को मिक्स करें और ऊपर से बचा हुआ कड़ाही मसाला और बारीक कटा धनिया डालकर सर्व करें। यह रेसिपी कम तेल में बनने के बावजूद मसालेदार और स्वादिष्ट रहती है।

Lifestyle

गर्मियों में पपीता: तासीर गर्म, लेकिन फायदेमंद

पपीता एक ऐसा फल है जिसे हर मौसम में खाया जा सकता है। हालांकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है, लेकिन आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञों के अनुसार इसे गर्मियों में भी खाना फायदेमंद होता है। पीएसआरआई हॉस्पिटल की हेड डायटीशियन शालिनी ब्लिस बताती हैं कि पपीता हल्का, पचने में आसान और शरीर को अंदर से […]

Read More
Lifestyle

शराब के साथ नमकीन क्यों जरूरी है और मिठाई क्यों नहीं?

शराब पीते समय अक्सर हम नमकीन स्नैक्स जैसे मूंगफली, चिप्स या फ्राई स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। मिठाई की बजाय नमकीन क्यों? इसका जवाब शरीर के डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स में छुपा है। शराब एक मूत्रवर्धक पदार्थ है। यह आपके शरीर से पानी और सोडियम को बाहर निकालती है। जब शरीर में नमक की कमी होती […]

Read More
Lifestyle

घर पर बनाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक और पाएं चमकदार स्किन

हमारे चेहरे की त्वचा रोज़ की धूल-मिट्टी, प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण फीकी पड़ जाती है। लेकिन मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक से आप घर पर ही स्किन को ताज़गी और ग्लो दे सकते हैं। यह प्राकृतिक रूप से त्वचा की गंदगी निकालता है और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है। ऑयली स्किन के लिए […]

Read More