LPG संकट में राहत: बिना कनेक्शन भी मिलेंगे गैस सिलेंडर, जानें नई योजना और कीमत

cylender 1735699516

देश में बढ़ते एलपीजी संकट के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। अब बिना पारंपरिक गैस कनेक्शन के भी लोग आसानी से गैस सिलेंडर खरीद सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत मिनी FTL गैस सिलेंडर को बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि अब गैस सिलेंडर खरीदने के लिए लंबी प्रक्रिया या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति केवल आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाकर गैस एजेंसी से सिलेंडर खरीद सकता है। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास स्थायी गैस कनेक्शन नहीं है।

ये भी पढ़ें

Iran-US War  तेहरान में भीषण बमबारी, रिहायशी इमारत पर हमला 13 की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी भी बनी निशाना

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मिनी सिलेंडर की कीमत लगभग 1581 रुपये रखी गई है, जबकि 5 किलो गैस का रिफिल करीब 600 रुपये में उपलब्ध होगा। इस कीमत को ध्यान में रखते हुए इसे आम लोगों के लिए किफायती विकल्प माना जा रहा है। एक बार भरवाने पर यह सिलेंडर लगभग 15 से 20 दिनों तक चल सकता है, जिससे दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकती हैं। यह सुविधा खासकर छात्रों, प्रवासी मजदूरों और किराए के मकानों में रहने वाले लोगों के लिए राहत लेकर आई है। पहले इन लोगों को गैस सिलेंडर के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था। कई बार उन्हें ब्लैक में सिलेंडर खरीदना पड़ता था, जिसकी कीमत सामान्य से काफी ज्यादा होती थी।

ये भी पढ़ें

SRH vs LSG : हैदराबाद में रनों की बारिश तय? बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल

 

हाल ही में गैस की कमी के कारण कालाबाजारी भी बढ़ गई थी। कुछ जगहों पर सिलेंडर की कीमत 6,000 से 7,000 रुपये तक पहुंच गई थी, जिससे आम आदमी के लिए गैस खरीदना मुश्किल हो गया था। ऐसे में यह नई योजना राहत का बड़ा जरिया बन सकती है। हालांकि सरकार का कहना है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर सप्लाई पर जरूर पड़ा है। इसके बावजूद नई व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Mumbai
Business

पहले 6 महीने गिरेंगे सोने-चांदी के भाव, फिर आएगी तेजी?

Mumbai: सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए एक नई रिपोर्ट सामने आई है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि साल 2027 के शुरुआती छह महीनों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, केंद्रीय बैंकों और संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से कीमती धातुओं को […]

Read More
Business

67% तक सस्ती हुई चांदी, जानिए अब कहां तक जा सकता है भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एक समय रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाली चांदी अब अपने उच्चतम स्तर से करीब 67 फीसदी तक टूट चुकी है। इस गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, बाजार के जानकारों का मानना है कि चांदी […]

Read More
Business homeslider National

हाई फैट, शुगर और सॉल्ट पर अलग-अलग चेतावनी जरूरी, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश

Supreme Court: पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के बाजार में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब चिप्स, बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट और अन्य पैकेज्ड फूड उत्पाद खरीदते समय उपभोक्ताओं को यह आसानी से पता चल सकेगा कि उनमें फैट, शुगर और नमक की मात्रा अधिक है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और […]

Read More