सुबह उठते ही पानी पीना कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लाभकारी है। परंतु सभी लोगों के लिए यह आदत सुरक्षित नहीं होती। अगर किसी के मुंह या दांत में समस्या है, तो बिना कुल्ला पानी पीना उनके लिए हानिकारक हो सकता है। पायरिया, मुंह के अल्सर या मुंह का कैंसर जैसी समस्याओं वाले लोग सीधे पानी पीने से बचें। रातभर में जमा लार में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो पेट में जाने पर संक्रमण या पाचन समस्या पैदा कर सकते हैं। इसके विपरीत, जिन लोगों का मुंह पूरी तरह स्वस्थ है और उन्होंने रात में ब्रश किया है, उनके लिए सुबह खाली पेट पानी पीना फायदे वाला होता है। लार में मौजूद एंजाइम पाचन को बेहतर बनाते हैं और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसे निगलने से शरीर में हाइड्रेशन बढ़ता है और दिन की शुरुआत ताजगी के साथ होती है।
ये भी पढ़ें
धुरंधर ’टू में फिर गूंजा 37 साल पुराना गाना, सपना मुखर्जी ने जताया आभार
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
यदि मुंह में कोई समस्या है, तो पहले गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करना चाहिए। इससे बैक्टीरिया और हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और इसके बाद पानी पीना सुरक्षित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह आदत सुबह की ऊर्जा बढ़ाने, पाचन सुधारने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। स्वस्थ आदत के रूप में, सुबह खाली पेट पानी पीने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है, त्वचा नमी प्राप्त करती है और पाचन बेहतर होता है। इसे नियमित रूप से अपनाने से शरीर में ताजगी और स्वास्थ्य सुधार देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें
PPF स्कीम में हर साल ₹50,000 जमा करने पर 15 साल बाद कितनी होगी राशि?
