बाजार में बिकवाली का दबाव, सभी सेक्टर लाल निशान में, निवेशक सतर्क

share pti 1 1774842244

सोमवार की सुबह शेयर बाजार निवेशकों के लिए भारी झटका लेकर आई। जैसे ही बाजार खुला, तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। वैश्विक हालात और बढ़ते तनाव का असर साफ तौर पर घरेलू बाजार पर दिखाई दिया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार,  BSE सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूटकर 72,565 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 भी करीब 270 अंकों की गिरावट के साथ 22,549 के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें

MCX पर टूटा सोना-चांदी का भाव, निवेशकों में हलचल, जानिए ताजा कीमतें

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ खुले। इसका मतलब है कि बाजार में बिकवाली हर सेक्टर में देखने को मिली। बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जहां  कोटक महिंद्रा बैंकऔर ICICI बैंक  के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो जैसे बड़े स्टॉक्स भी नुकसान में रहे।

ये भी पढ़ें

MCX पर टूटा सोना-चांदी का भाव, निवेशकों में हलचल, जानिए ताजा कीमतें

 

पिछले हफ्ते की गिरावट का असर भी इस ओपनिंग में साफ नजर आया। शुक्रवार को बाजार पहले ही भारी नुकसान के साथ बंद हुआ था, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक स्थिति स्थिर नहीं होती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए। यह गिरावट उन लोगों के लिए अवसर भी हो सकती है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए सही रणनीति और धैर्य जरूरी है।

Business

11% की तेजी के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे पांच लाख करोड़

Share Market Fall: घरेलू शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी तेजी पर आखिरकार ब्रेक लग गया। रिकॉर्ड तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के दौरान BSE सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया, जबकि NSE निफ्टी भी 200 अंकों से अधिक गिरकर 25,200 के […]

Read More
Jamshedpur
Business homeslider

ग्रीन एनर्जी की दिशा में टाटा स्टील का बड़ा कदम, गैस से बनेगी हाइड्रोजन

Jamshedpur: देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और औद्योगिक प्रदूषण कम करने की दिशा में टाटा स्टील ने एक अहम पहल की है। कंपनी ने अमेरिका की यूटिलिटी ग्लोबल के साथ साझेदारी कर ओडिशा के कलिंगनगर प्लांट में हाइड्रोजन उत्पादन की नई परियोजना विकसित करने की तैयारी की है। इस परियोजना की खासियत यह […]

Read More
New Delhi
Business

टोल प्लाजा पर स्कैन होगा गाड़ी का इंश्योरेंस, मोबाइल पर आएगा अलर्ट

New Delhi: अगर आप अपनी कार या बाइक लेकर नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अब टोल प्लाजा पार करते ही आपकी गाड़ी के फास्टैग से टोल टैक्स कटने के साथ उसके इंश्योरेंस की वैधता की भी जांच की जाएगी। यदि वाहन का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस खत्म हो […]

Read More