गर्मियों में डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है, अपनाएं ये आसान आयुर्वेदिक उपाय और रखें शुगर कंट्रोल

गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी, गलत खान-पान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सावधानी बरती जाए और सही उपाय अपनाए जाएं।

डायबिटीज को कंट्रोल करना उतना मुश्किल नहीं है, जितना लोग समझते हैं। कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपकी सेहत में बड़ा फर्क ला सकते हैं। जैसे कि रोजाना हल्की एक्सरसाइज या वॉक करना। जब आप चलते हैं, तो शरीर ग्लूकोज का बेहतर इस्तेमाल करता है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। तनाव भी डायबिटीज को बढ़ाने का एक बड़ा कारण है। अगर आप रोज कुछ समय रिलैक्सेशन के लिए निकालते हैं, जैसे गहरी सांस लेना या हल्की एक्टिविटी करना, तो इससे मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए डॉक्टर अशोक सेठ ने दी खास सलाह

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गर्मियों में सबसे बड़ी गलती लोग कम पानी पीना और ज्यादा मीठे या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना करते हैं। इससे शरीर में शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। डायबिटीज के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। बार-बार प्यास लगना, थकान, बार-बार पेशाब आना, धुंधला दिखना—ये सभी संकेत हो सकते हैं कि आपका शुगर लेवल बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें 

90 लाख टन अनाज एथेनॉल सेक्टर को देने का फैसला, सरकार का बड़ा फैसला

आयुर्वेद में डायबिटीज को नियंत्रित करने के कई आसान उपाय बताए गए हैं। जैसे खीरा, करेला और टमाटर का जूस पीना, गिलोय का काढ़ा लेना और मेथी पाउडर का सेवन करना। इसके अलावा, योग जैसे कपालभाति और मंडूकासन भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल में ये छोटे बदलाव शामिल करते हैं, तो आप आसानी से अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

Health

नींबू और पुदीना का अद्भुत मेल, जानिए इनका साथ खाने से मिलने वाले लाभ और सेवन का सही तरीका

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और तरोताजा रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में नींबू और पुदीना का कॉम्बिनेशन एक नेचुरल और असरदार उपाय के रूप में सामने आता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है। नींबू […]

Read More
Health

रोजाना सुबह चिरायता पीने से शरीर को मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियों का वर्णन मिलता है जो शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है चिरायता, जो अपने कड़वे स्वाद के बावजूद बेहद फायदेमंद माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर चिरायता का सेवन रोज सुबह खाली पेट किया जाए, तो यह शरीर को […]

Read More
Health

बंद नाक और गले की खराश से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, जल्दी मिलेगा आराम

मौसम बदलते ही सर्दी, बंद नाक और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में लोग तुरंत दवाइयों की ओर रुख करते हैं, लेकिन कई बार घरेलू उपाय भी काफी असरदार साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सही देखभाल और घरेलू नुस्खों से इन समस्याओं में जल्दी राहत पाई […]

Read More