बंद नाक और गले की खराश से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, जल्दी मिलेगा आराम

मौसम बदलते ही सर्दी, बंद नाक और गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में लोग तुरंत दवाइयों की ओर रुख करते हैं, लेकिन कई बार घरेलू उपाय भी काफी असरदार साबित हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सही देखभाल और घरेलू नुस्खों से इन समस्याओं में जल्दी राहत पाई जा सकती है।गले की खराश और बंद नाक की समस्या में सबसे ज्यादा फायदेमंद उपायों में से एक है हल्दी वाला दूध। हल्दी वाला दूध में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से काफी आराम मिल सकता है।इसके अलावा अदरक-शहद की चाय भी गले के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। अदरक में मौजूद तत्व संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं, जबकि शहद गले को आराम देता है। हल्का गर्म पानी पीना और गर्म सूप लेना भी इस दौरान फायदेमंद होता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

IPL में सबसे बड़ी डील: राजस्थान रॉयल्स 15,000 करोड़ में बिकी, अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी टीम

ये भी पढ़ें

गले की खराश में नमक के पानी से गरारे करना एक पारंपरिक और असरदार उपाय है। दिन में 2 से 4 बार गरारे करने से गले की सूजन और दर्द में कमी आती है। वहीं, भाप लेना भी बंद नाक खोलने में मदद करता है और सांस लेने में राहत देता है।हालांकि, यदि इन उपायों के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। समय रहते सही इलाज लेना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।

Health

हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए डॉक्टर अशोक सेठ ने दी खास सलाह

दिल से जुड़ी बीमारियां आज के समय में तेजी से बढ़ रही हैं और हार्ट अटैक के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर डॉ. अशोक सेठ ने इसके प्रमुख कारणों और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला है। विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक अचानक नहीं होता, बल्कि यह […]

Read More
Health

डाइट में शामिल करें ये 3 सुपर सब्जियां , लिवर और किडनी को बनाएं स्वस्थ

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में लिवर और किडनी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ये दोनों अंग शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और रक्त को शुद्ध रखने का काम करते हैं। ऐसे में इनका सही तरीके से काम करना जरूरी है, और इसके लिए सही खानपान का होना सबसे अहम माना जाता […]

Read More
Health

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली दाल कौन-सी? जानिए सही चुनाव से कैसे मिलेगा बेहतर पोषण

स्वस्थ शरीर और बेहतर फिटनेस के लिए प्रोटीन का पर्याप्त सेवन बेहद जरूरी होता है। भारतीय खानपान में दालें प्रोटीन का सबसे सुलभ और किफायती स्रोत मानी जाती हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर कौन-सी दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है और किसे अपनी डाइट में शामिल करना […]

Read More