धुरंधर 2’ पर दीपिका पादुकोण का वायरल पोस्ट निकला फेक, सच जानकर चौंक जाएंगे फैंस

WhatsApp Image 2026 03 24 at 6.52.42 PM

फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। Ranveer Singh की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों से भी सराहना मिल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पोस्ट उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का है। वायरल पोस्ट में फिल्म की तारीफ के साथ-साथ कुछ हिस्सों पर असहमति जताई गई है। इसमें लिखा गया है कि फिल्म का हर मिनट देखने लायक है और रणवीर सिंह पर गर्व है, लेकिन कुछ बातों से सहमति नहीं है। इस तरह का संतुलित रिव्यू होने के कारण कई लोगों को यह पोस्ट असली लगा और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। हालांकि जब इस दावे की जांच की गई तो सच्चाई कुछ और ही निकली। दीपिका पादुकोण ने अब तक इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई पोस्ट मौजूद नहीं है। न ही किसी विश्वसनीय स्रोत ने इस पोस्ट की पुष्टि की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

एलपीजी पर निर्भरता घटाने की दिशा में एथनॉल बन सकता है नया विकल्प

दरअसल, यह पोस्ट पूरी तरह से एडिटेड और फर्जी है, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए बनाया गया है। दिलचस्प बात यह भी है कि इस पोस्ट के कुछ हिस्से Hrithik Roshan के पुराने रिएक्शन से मिलते-जुलते हैं, जिससे यह और भी संदेहास्पद हो जाता है। फिल्म की सफलता की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। फैंस को खासतौर पर दीपिका के रिएक्शन का इंतजार है, क्योंकि वह रणवीर सिंह की पत्नी हैं। इसी उत्सुकता का फायदा उठाकर इस तरह के फर्जी पोस्ट बनाए जाते हैं, जो लोगों को भ्रमित कर देते हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को बिना जांचे-परखे सच मान लेना गलत हो सकता है।

Spread the love

Bigg Boss 20
Entertainment Uttar Pradesh

20वें सीजन में बदला बिग बॉस का खेल, सेफ गेम पर लगेगी लगाम

 20वें सीजन में बदला खेल का नियम Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। 12 अगस्त को JioHotstar और COLORS ने शो का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही नए सीजन […]

Spread the love
Read More
Janhvi Kapoor
Delhi Entertainment Uttar Pradesh

अश्लील कंटेंट हटेगा, लेकिन फैन पेज नहीं, जाह्नवी कपूर मामले में दिल्ली HC का बड़ा आदेश

जाह्नवी कपूर की याचिका पर दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी Janhvi Kapoor Delhi High Court: अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के नाम, तस्वीर और पहचान के कथित गलत इस्तेमाल से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने इंटरनेट पर मौजूद अश्लील और बेहद आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का निर्देश दिया है। हालांकि अदालत ने अभिनेत्री की ओर से […]

Spread the love
Read More
Seven Dogs Release Date
Entertainment Uttar Pradesh

21 अगस्त को थिएटर में दिखेगा भाईजान का दमदार अंदाज

‘मातृभूमि’ से पहले थिएटर में दिखेंगे सलमान खान Seven Dogs Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खबर है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ही फैंस को बड़े पर्दे पर भाईजान की झलक देखने का मौका मिलने वाला है। सलमान खान और संजय दत्त के […]

Spread the love
Read More