PSL 2026 पर संकट के बादल: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर सस्पेंस, सुरक्षा पर सरकार सख्त

WhatsApp Image 2026 03 23 at 10.49.56 AM

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के शुरू होने से पहले ही टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। बांग्लादेश सरकार ने अपने खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। खेल मंत्री अमीनुल हक ने साफ कर दिया है कि यदि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता सामने आती है, तो बांग्लादेशी खिलाड़ियों को PSL में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। PSL 2026 का आगाज 26 मार्च से होना है, लेकिन मौजूदा हालात ने तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान में हालिया तनाव और संसाधनों से जुड़ी चुनौतियों के चलते टूर्नामेंट के आयोजन पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपना नाम वापस ले चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ खिलाड़ी अब IPL को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे PSL की चमक फीकी पड़ती दिख रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

ईरान के सुप्रीम लीडर लापता! CIA मोसाद को नहीं मिला सुराग

BCB के फैसले का इंतजार

खेल मंत्री अमीनुल हक ने कहा कि अंतिम फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की रिपोर्ट और सुरक्षा आकलन के आधार पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा में कोई समस्या हुई तो हमारे खिलाड़ी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। पहले BCB स्थिति स्पष्ट करे, उसके बाद ही हम निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार खेल के खिलाफ नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

छह खिलाड़ियों को मिली NOC, फिर भी संशय

बांग्लादेश के छह खिलाड़ियों-मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजिद हसन तमीम और रिशाद हुसैन को PSL में खेलने के लिए NOC मिल चुकी है, लेकिन सरकार के रुख के बाद उनकी भागीदारी पर सस्पेंस बरकरार है। इस बार PSL के मुकाबले केवल कराची और लाहौर में खेले जाएंगे, जिससे सुरक्षा और आयोजन को लेकर दबाव और बढ़ गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Spread the love

One thought on “PSL 2026 पर संकट के बादल: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर सस्पेंस, सुरक्षा पर सरकार सख्त”

Comments are closed.

Sports

रिंकू सिंह की टीम इंडिया में वापसी, जिम्बाब्वे सीरीज में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका

Rinku Singh Comeback : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी हो गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह बाद में टीम से बाहर हो गए थे। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें दोबारा मौका मिला […]

Spread the love
Read More
Sports

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार

India vs Bangladesh Series 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी बांग्लादेश दौरे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रस्तावित वनडे और T 20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड को अब भी उम्मीद है कि सितंबर 2026 में होने वाली इस सीरीज […]

Spread the love
Read More
Sports

\IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई शुरुआत, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का पूरा स्क्वाड

IND vs ZIM : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिनके नेतृत्व में भारत पहली […]

Spread the love
Read More