ईरान के सुप्रीम लीडर लापता! CIA मोसाद को नहीं मिला सुराग

Untitled 4 copy 18

तेहरान/वॉशिंगटन। मुजतबा खामेनेई के रहस्यमय ढंग से सार्वजनिक जीवन से गायब होने ने वैश्विक खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। CIA और Mossad सहित कई अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां उनके ठिकाने और स्वास्थ्य की जानकारी जुटाने में लगी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजतबा खामेनेई को 9 मार्च 2026 को Assembly of Experts द्वारा ईरान का सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति उनके पिता अली खामेनेई की 28 फरवरी को हुई हत्या के बाद हुई। लेकिन नियुक्ति के बाद से वे न तो सार्वजनिक मंच पर नजर आए हैं और न ही कोई वीडियो संदेश जारी किया है, जिससे उनकी सक्रियता और सत्ता संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। CIA और Mossad लगातार उनकी लोकेशन और गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। एक वरिष्ठ इसराइली अधिकारी के अनुसार, “ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि वास्तविक आदेश वही दे रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

डिएगो गार्सिया पर मिसाइल से हड़कंप: ईरान की बढ़ती ताकत पर अमेरिका में बहस तेज

नौरोज पर भी नहीं आए सामने

फारसी नववर्ष Nowruz के मौके पर पारंपरिक लाइव संबोधन की उम्मीद थी, लेकिन इस बार केवल लिखित संदेश जारी किया गया। ईद-उल-फित्र पर भी वीडियो के बजाय लिखित बयान पढ़ा गया, जिससे अटकलों का दौर और तेज हो गया।

सुरक्षा वजह या सत्ता को लेकर सवाल?

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा युद्ध जैसी स्थिति में उनकी अनुपस्थिति सुरक्षा कारणों से हो सकती है, क्योंकि सर्वोच्च नेता का सार्वजनिक रूप से सामने आना खतरे से खाली नहीं है। हालांकि, लगातार गैरहाजिरी से यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या वे वास्तव में देश का नेतृत्व कर रहे हैं या सत्ता कहीं और से संचालित हो रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

लिखित संदेश में क्या कहा?

अपने लिखित संदेश में मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका-इसराइल पर निशाना साधते हुए कहा कि दुश्मनों ने यह सोचकर हमला किया कि नेतृत्व को खत्म कर देश को कमजोर किया जा सकता है, लेकिन जनता की एकजुटता से यह प्रयास विफल रहा।

ये भी पढ़ें

नेपाल में नई सरकार का गठन 26 से 28 मार्च के बीच: सूत्र

इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

अफवाहें खारिज, लेकिन रहस्य बरकरार

ईरानी सरकार ने उनके बीमार होने या विदेश में इलाज की खबरों को खारिज किया है। कुछ रिपोर्ट्स में रूस में इलाज की बात कही गई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर नकार दिया गया। फिलहाल माना जा रहा है कि मुजतबा खामेनेई ईरान में ही किसी अत्यधिक सुरक्षित स्थान पर हैं और सीमित संचार के साथ काम कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

One thought on “ईरान के सुप्रीम लीडर लापता! CIA मोसाद को नहीं मिला सुराग”

Comments are closed.

homeslider Politics Uttar Pradesh

मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके। उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More