होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब

Untitled 5 copy 17

होर्मुज़ पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे के भीतर होरमुज़ जलसंधि खोलने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान के प्रमुख पावर प्लांट्स को निशाना बनाकर “नष्ट” कर देगा। इसके जवाब में ईरान ने भी कड़े शब्दों में कहा है, नजदीक न आना, अंजाम बेहद बुरे होंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ट्रंप का अल्टीमेटम, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर साफ कहा कि अगर 48 घंटे में जलडमरूमध्य पूरी तरह सुरक्षित नहीं खोला गया, तो अमेरिकी सेना कार्रवाई करेगी। व्हाइट हाउस ने इस बयान की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है।

ये भी पढ़ें

ईरान के सुप्रीम लीडर लापता! CIA मोसाद को नहीं मिला सुराग

ईरान की चेतावनी: पूरे मिडिल ईस्ट को बना देंगे निशाना

ईरानी सेना ने जवाबी धमकी देते हुए कहा कि अगर उसके पावर प्लांट्स या बिजली ग्रिड पर हमला हुआ, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिकी और इसराइली सैन्य ठिकानों, जल संयंत्रों और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा। ईरान का दावा है कि होरमुज़ “दुश्मनों” के लिए बंद है, जबकि अन्य जहाज उसकी अनुमति से गुजर सकते हैं।

इसराइल पर हमले, दिमोना तक पहुंचीं मिसाइलें

तनाव के बीच ईरान ने इज़राइल के दिमोना और अराद शहरों पर मिसाइलें दागीं। दिमोना, जो इसराइल के परमाणु कार्यक्रम का अहम केंद्र है, वहां तक मिसाइल पहुंचना सुरक्षा के लिहाज से बड़ा संकेत माना जा रहा है। इसराइल ने माना कि कुछ मिसाइलों को रोकने में वह नाकाम रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ईरान का दावा: F-15 मार गिराया, अमेरिका ने किया खंडन

ईरान ने दावा किया कि उसने अपने एयर डिफेंस सिस्टम से दुश्मन का F-15 लड़ाकू विमान मार गिराया है। हालांकि अमेरिका ने इस दावे को खारिज कर दिया है। इससे पहले भी ईरान के ऐसे कई दावों को अमेरिका ने स्वीकार नहीं किया।

ये भी पढ़ें

डिएगो गार्सिया पर मिसाइल से हड़कंप: ईरान की बढ़ती ताकत पर अमेरिका में बहस तेज

इलाज से लेकर न्याय तक, जनता दर्शन में CM योगी ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

सऊदी अरब सख्त, ईरानी अधिकारी निष्कासित

सऊदी अरब ने ईरानी दूतावास के सैन्य अटैची समेत पांच अधिकारियों को “अवांछित” घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया है। सऊदी अरब का कहना है कि वह ईरान के कई ड्रोन हमलों को विफल कर चुका है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

वैश्विक असर: तेल आपूर्ति पर खतरा

होरमुज़ जलसंधि से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल गुजरता है। ईरान की नाकाबंदी जैसी स्थिति से वैश्विक बाजार में तेल कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

One thought on “होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More