लगातार प्यास लगना है खतरे की घंटी, हो सकता है ये डायबिटीज का लक्षण!

कई बार शरीर में दिखने वाले छोटे-छोटे लक्षण किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं। अक्सर लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में समस्या गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपको बार-बार प्यास लगती है या गला बार-बार सूख जाता है, तो यह केवल पानी की कमी का संकेत नहीं बल्कि किसी बीमारी का भी लक्षण हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समस्या कई बार मधुमेह यानी मधुमेह से भी जुड़ी हो सकती है। डायबिटीज को अक्सर “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं और कई लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

ये भी पढ़ें

युवा रैपर और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के हाथ होगी नेपाल की कमान

दरअसल जब शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है तो किडनी को अतिरिक्त ग्लूकोज को बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया के दौरान बार-बार पेशाब आने लगता है। शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी बाहर निकलने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा होती है और व्यक्ति को लगातार प्यास लगने लगती है। इसी वजह से कई लोगों को गला सूखने की समस्या भी महसूस होती है। इसके अलावा डायबिटीज के कुछ अन्य लक्षण भी होते हैं जिन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। जैसे अचानक ज्यादा भूख लगना, बिना किसी वजह के वजन कम होना, शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होना। कई बार मरीजों को आंखों की रोशनी धुंधली लगने लगती है जिसे ब्लर विजन कहा जाता है।

ये भी पढ़ें

युवा रैपर और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के हाथ होगी नेपाल की कमान

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉक्टरों के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति को इन लक्षणों का अनुभव लगातार हो रहा है तो उसे तुरंत स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए। समय रहते जांच करवाने से बीमारी का पता जल्दी चल जाता है और इलाज भी आसान हो जाता है। इसके अलावा स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी बेहद जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। मीठे और जंक फूड का अत्यधिक सेवन भी डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकता है, इसलिए इनसे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर बार-बार प्यास लगना या गला सूखना जैसी समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो इसे हल्के में लेने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट,चांदी की भी घटी चमक

Health

सांस फूलना और तेज़ धड़कन की वजहें और कैसे बढ़ाएं अपनी फिटनेस और स्टैमिना !

आजकल कम उम्र में ही लोगों की फिटनेस तेजी से गिरती नजर आ रही है। पहले जहां युवा आसानी से घंटों तक काम या एक्सरसाइज कर लेते थे, वहीं अब थोड़ी सी मेहनत करने पर ही सांस फूलने लगती है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। कई लोगों को सीढ़ियां चढ़ने, तेज चलने […]

Read More
Health homeslider International

जन औषधि दिवस 2026: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिन

राजेन्द्र गुप्ता जन औषधि दिवस हर साल सात मार्च को मनाया जाता है। यह दिन लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना से जुड़ा हुआ है, जिसके तहत आम लोगों को कम कीमत पर दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं। […]

Read More
Foods Health

मैगी के एक पैकेट में कितने नूडल्स? गिनकर बताया तो यूजर्स बोले-‘गजब खाली आदमी’

जब भी हल्की-फुल्की भूख लगती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले मैगी बनाने का ही ख्याल आता है। चंद मिनटों में तैयार होने वाली यह डिश खासकर हॉस्टल और पीजी में रहने वाले युवाओं की फेवरेट होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मैगी के एक पैकेट में आखिर कितने […]

Read More