AC महंगे होंगे! Daikin इंडिया अप्रैल से बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम 7-12% तक

Untitled 5 copy 2

नई दिल्ली। AC बनाने वाली जापानी कंपनी डाइकिन इंडिया अप्रैल 2026 से अपने उत्पादों की कीमतों में 7-12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने वाली है। कंपनी ने यह कदम कच्चे माल की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन खर्चों के चलते उठाया है। डाइकिन इंडिया के बयान में कहा गया, “अप्रैल 2026 से, हम कच्चे माल और सप्लाई चेन खर्च में लगातार बढ़ोतरी को संतुलित करने के लिए अपनी सभी उत्पाद श्रृंखला की कीमतों में 7-12% तक की बढ़ोतरी करेंगे।

पिछला साल AC इंडस्ट्री के लिए चुनौतीपूर्ण

इस साल की शुरुआत में टाटा ग्रुप की वोल्टास ने भी चेतावनी दी थी कि तांबे की बढ़ती कीमतों और रुपये की कमजोरी के कारण रूम AC की कीमतें 5-15% तक बढ़ सकती हैं। पिछला साल रूम एयर कंडीशनर इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं रहा क्योंकि बेमौसम बारिश और अन्य कारणों से बिक्री प्रभावित हुई थी। जबकि 2024 में तेज गर्मी के चलते देश में AC की बिक्री रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

इस साल 1.35 करोड़ AC बिकने का अनुमान

विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय रूम एयर कंडीशनर बाजार में इस साल लगभग 1.35 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान है। इस बाजार में वोल्टास, एलजी, डाइकिन, ब्लूस्टार, पैनासोनिक और लॉयड जैसी कंपनियां प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

डाइकिन लाएगी नई सीरीज

डाइकिन इंडिया ने 2026 के लिए अपनी नई उत्पाद श्रृंखला की घोषणा की है। डाइकिन इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कंवलजीत जावा ने कहा कि “साल 2026 सीरीज में 60 से ज्यादा मॉडल हैं, जो हमारी जापानी इनोवेशन विरासत को सही मायने में दिखाते हैं और भारतीय जरूरतों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं।

Teachers' Day Message
Education homeslider

शिक्षक दिवस पर PM मोदी की अपील, बच्चों को स्क्रीन से दूर रखकर रचनात्मकता बढ़ाएं शिक्षक

Teachers’ Day Message: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षा, बच्चों के विकास और बदलती जीवनशैली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व […]

Read More
Business homeslider

Apple की Tracking Policy पर बड़ा केस, 2.7 अरब डॉलर के मुकदमे से बढ़ी मुश्किलें

Apple की Tracking Policy पर बड़ा विवाद, 2.7 अरब डॉलर का मुकदमा; जानिए क्या है पूरा मामला Apple Tracking Case : टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple की प्राइवेसी और ऐप ट्रैकिंग नीति को लेकर ब्रिटेन में बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी के खिलाफ करीब £2 बिलियन यानी 2.7 अरब डॉलर के हर्जाने का दावा […]

Read More
navbharatlive
Business homeslider

आज का सोना-चांदी भाव: सोने की कीमत में गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को वायदा बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद सोने के भाव में नरमी आई। बाजार में निवेशकों की नजर अमेरिका […]

Read More