बेटियों को सशक्त बनाना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता

202603073698796

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि बेटियों को पढ़ाना, उन्हें सशक्त बनाना तथा समाज में उनके योगदान को मान्यता देना हर परिवार और समाज की जिम्मेदारी है। गुप्ता ने आज यहां ‘भारती नारी से नारायणी’ कार्यक्रम में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की एक मजबूत शक्ति बनकर उभर रही है। महिलाओं को सशक्त बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। दिल्ली में लखपति बिटिया योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, कोलेट्रल-फ्री लोन और नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति जैसे कदमों के माध्यम से नारी शक्ति को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

युवा रैपर और काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह के हाथ होगी नेपाल की कमान

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री ने अपने जीवन की कठिनाइयों और संघर्षों का भी जिक्र किया कि कैसे एक छोटे और साधारण परिवार की बेटी ने मेहनत और हिम्मत के दम पर दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। समाज में बदलाव लाएं और खुद की पहचान बनाएं। उन्होंने जोर दिया कि मेहनत, साहस और लगन से कोई भी लड़की अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती है। (वार्ता)

ये भी पढ़ें 

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट,चांदी की भी घटी चमक

Maharajganj
Education

फरेंदा के ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस समारोह

फरेंदा के ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ शिक्षक दिवस समारो विधायक वीरेंद्र चौधरी रहे मुख्य अतिथि,रखे अपने विचार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के फरेंदा ब्लॉक सभागार में शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और शिक्षकों का सम्मान किया। इस […]

Read More
Lucknow
Education Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम […]

Read More
Teachers' Day Message
Education homeslider

शिक्षक दिवस पर PM मोदी की अपील, बच्चों को स्क्रीन से दूर रखकर रचनात्मकता बढ़ाएं शिक्षक

Teachers’ Day Message: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षा, बच्चों के विकास और बदलती जीवनशैली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व […]

Read More