नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (RSP) ने चौंकाने वाली बढ़त बना ली है। जेन ज़ी आंदोलन के चर्चित चेहरे और पूर्व रैपर बलेंद्र शाह के नेतृत्व वाली यह पार्टी देशभर में 77 संसदीय सीटों पर आगे चल रही है, जिससे नेपाली राजनीति में एक नई सियासी लहर देखने को मिल रही है स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेपाल की प्रमुख पारंपरिक पार्टी नेपाली कांग्रेस को अब तक एक सीट पर जीत मिल चुकी है,
ये भी पढ़ें
शरीर में कौन-कौन से विटामिन की कमी से होती है सुबह की कमजोरी?
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
जबकि वह आठ अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML) के उम्मीदवार सात सीटों पर आगे चल रहे हैं। इसके अलावा नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार भी छह सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और श्रम संस्कृति पार्टी भी एक-एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही हैं। नेपाल में इस बार 165 फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (FPTP) सीटों के लिए 67 राजनीतिक दल मैदान में हैं। मतगणना अभी जारी है, ऐसे में अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। शुरुआती रुझानों ने यह जरूर संकेत दे दिया है कि इस बार नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी और नए दलों का प्रभाव बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें
2011 का रिकॉर्ड दोहराने का मौका, T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का विजेता बनना तय
