घर बैठे बनाएं चटपटी भेलपूरी, बच्चे होंगे दीवाने

अगर आपको चटपटा और मसालेदार स्नैक्स पसंद है, तो भेलपूरी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा समय चाहिए और न ही महंगी सामग्री। कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप घर पर ही बाजार जैसी टेस्टी भेलपूरी तैयार कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

1–2 कप मुरमुरे

2 उबले हुए आलू (क्यूब्स में कटे)

2 बारीक कटे टमाटर

1 बारीक कटा प्याज

1–2 बारीक कटी हरी मिर्च

आधा कप मिक्स नमकीन

1 बड़ा चम्मच हरी चटनी

1 बड़ा चम्मच मीठी चटनी

1 छोटा चम्मच नींबू रस

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर

बारीक सेव

कटा हुआ हरा धनिया

बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
स्टेप 2: प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को धोकर बारीक काट लें।
स्टेप 3: एक बड़े बाउल में मुरमुरे डालें। अब इसमें कटे हुए आलू, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च मिलाएं।
स्टेप 4: मिक्स नमकीन, ह+री चटनी और मीठी चटनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
स्टेप 5: ऊपर से नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू रस डालें। आखिर में हरा धनिया और सेव छिड़ककर तुरंत सर्व करे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी: 55 लाख का अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

ध्यान रखें कि मुरमुरे डालने के बाद भेलपूरी को तुरंत परोसें, ताकि वह कुरकुरी बनी रहे। घर की बनी भेलपूरी इसलिए बेहतर है क्योंकि इसमें साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। बाहर मिलने वाले स्नैक्स में हाइजीन को लेकर शंका बनी रहती है, जबकि घर पर आप ताजे और स्वच्छ सामग्री का उपयोग कर सकते हैं। शाम की चाय के साथ या बच्चों की पार्टी में यह स्नैक सबको पसंद आएगा। एक बार बनाएंगे तो यकीन मानिए, हर हफ्ते इसकी डिमांड जरूर होगी।

 

Lifestyle

कुकर में चावल बनाते समय हो जाती है गलती? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं खिले-खिले दाने

भारतीय रसोई में चावल एक मुख्य भोजन का हिस्सा है और कुकर में चावल बनाना सबसे आसान तरीका माना जाता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि कुकर में चावल या तो ज्यादा गल जाते हैं या चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे चावल न केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि स्वाद भी […]

Read More
Lifestyle

गर्मी में क्यों उड़ जाती है परफ्यूम की खुशबू? जानिए लंबे समय तक महक बनाए रखने के आसान उपाय

गर्मी का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है, जिनमें सबसे आम समस्या है पसीने की बदबू और परफ्यूम की खुशबू का जल्दी खत्म हो जाना। अक्सर लोग महंगे परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन तेज गर्मी और पसीने के कारण उनकी खुशबू कुछ ही घंटों में गायब हो जाती है। ऐसे में यह […]

Read More
Lifestyle

गर्मियों में पपीता: तासीर गर्म, लेकिन फायदेमंद

पपीता एक ऐसा फल है जिसे हर मौसम में खाया जा सकता है। हालांकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है, लेकिन आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञों के अनुसार इसे गर्मियों में भी खाना फायदेमंद होता है। पीएसआरआई हॉस्पिटल की हेड डायटीशियन शालिनी ब्लिस बताती हैं कि पपीता हल्का, पचने में आसान और शरीर को अंदर से […]

Read More