एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी: 55 लाख का अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 02 20 at 3.26.32 PM

 

  • ऊंचाहार क्षेत्र से दबोचा, 108.410 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक स्कार्पियो, दो मोबाइल फोन, एक आईफोन व 5,500 रुपए की नकदी बरामद

     ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र से तीन तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों की स्कार्पियो की तलाशी ली गई दंग रह गए देखा स्कार्पियो के भीतर भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है। एएनटीएफ का कहना है कि बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 55 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। इनके पास से 108.410 किलो ग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक स्कार्पियो व 5,500 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

 

एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक अयनुद्दीन के मुताबिक पकड़े गए तीनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम रायबरेली जिले के घुरवारा थाना डलमऊ निवासी सर्वेश जायसवाल, प्रिंस यादव व उपरोक्त निवासी अंकित सिंह बताया। उपनिरीक्षक अयनुद्दीन ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो इलाहाबाद से अवैध मादक पदार्थ की खेप खरीदकर रायबरेली जिले सहित अन्य जिलों में छोटे-छोटे ग्राहकों को बेचते हैं और यह भी बताया कि इस गोरखधंधे में काफी दिनों से लिप्त हैं।

ये भी पढ़ें

सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाने के अद्भुत फायदे और सुरक्षा टिप्स

 

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More