मादक पदार्थों की तस्करी में तीन तस्कर 29 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026 02 19 at 1.59.40 PM

 

  • एएनटीएफ टीम ने वेबसिटि थाना क्षेत्र से दबोचा
  • पश्चिम बंगाल से गाजियाबाद और दिल्ली के बाहरी इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे अवैध गांजा

    ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का कुनबा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने गाजियाबाद जिले के वेबसिटि थाने की पुलिस के सहयोग से गुरुवार को अवैध गांजे की खेप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ को इनके पास से 57 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, तीन मोबाइल फोन व 900 रुपए की नकदी बरामद हुई है। पश्चिम बंगाल से लाकर यूपी और देश की राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने गाजियाबाद जिले के वेबसिटि थाने की पुलिस के सहयोग से तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

मथुरा में दर्दनाक हादसा: कार डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी, 4 की मौत

 

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में गांजा की खेप बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम दिल्ली निवासी अच्छन खान, दरभंगा बिहार निवासी गुलाम हैदर व उपरोक्त निवासी अमन हैदर बताया। एएनटीएफ के उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग एक-दूसरे के सहयोगी हैं और पश्चिम बंगाल से मादक पदार्थ लाकर यहां बेचने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम का कहना है कि इनके पास से बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 29 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

मथुरा में दर्दनाक हादसा: कार डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी, 4 की मौत

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

मोदी शासन की सिल्वर जुबली, कैबिनेट ने दी बधाई

New Delhi: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष के कार्यकाल पर बधाई प्रस्ताव पारित किया है प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व तक की यात्रा को ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ की सोच से […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health homeslider

दालों में दाल मूंग की दाल, अरहर का नंबर तीसरा

New Delhi: भोजन की थाली आए और उसमें दाल न हो तो चित्त वैसे ही खिन्न हो जाता है। संयोगवश अगर आप दाल प्रेमी हैं तब तो थाली में दाल अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। लेकिन अधिकांश लोग नहीं जानते कि कौन सी दाल कितनी पौष्टिक है, कहीं लोग अरहर की दाल को पसंद करते […]

Spread the love
Read More