मथुरा में दर्दनाक हादसा: कार डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी, 4 की मौत

WhatsApp Image 2026 02 19 at 1.08.04 PM

मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उसके बाद पास की गोवर्धन ड्रेन (नहर) में जा गिरी। कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सभी युवक महावन थाना क्षेत्र के बलदेवगढ़ गांव के रहने वाले थे। वे राजस्थान के डीग इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रात करीब आठ बजे उनकी कार नगला देविया गांव के पास मोड़ पर पहुंची, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर नहर में जा गिरा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

लखनऊ में इलेक्ट्रिक क्रांति! Mahindra & Mahindra की ‘उड़ो’ इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी अधिक थी। टक्कर के बाद वाहन सीधे पानी से भरी ड्रेन में समा गया। नहर में पानी का स्तर ऊंचा होने के कारण कार कुछ ही पलों में पूरी तरह डूब गई। पास में मौजूद लोगों ने जोरदार आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर बचाव का प्रयास शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और रस्सियों की मदद से नहर में उतरने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के कारण शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो सके। बाद में अधिक लोगों के जुटने और पुलिस की सहायता से करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद हो, भारत भी कदम उठाए।

इसके बाद ट्रैक्टर की सहायता से रस्सी बांधकर कार को नहर से बाहर निकाला गया। वाहन के नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद हर संभव कोशिश की गई, लेकिन पानी का तेज बहाव और रात का समय बचाव कार्य में बाधा बना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों की याद दिलाता है। एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति सीमा का पालन करें।

 

Spread the love

Aradhana Mishra
Politics Uttar Pradesh

कांग्रेस की खोई जमीन और मोना की अग्निपरीक्षा

इतनी बड़ी जिम्मेदारी जिम्मेदारी कांटों के ताज जैसा? उमेश चन्द्र त्रिपाठी Aradhana Mishra: कभी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, उसकी राष्ट्रीय सत्ता की धुरी था। पं. गोविंद बल्लभ पंत से लेकर नारायण दत्त तिवारी तक की लंबी परंपरा ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की राजनीति का पर्याय बना दिया था। लेकिन […]

Spread the love
Read More
Nautanwa
Uttar Pradesh

कई दशकों बाद नौतनवां नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण को मिली मंजूरी

विधायक ऋषि त्रिपाठी प्रयास रंग लाया नौतनवां चेयरमैन, सभासदों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने किया स्वागत मनोज कुमार त्रिपाठी Nautanwa: कई दशकों बाद नौतनवां नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण की मंजूरी आखिर मिल ही गई। इसका पूरा का पूरा श्रेय विधायक ऋषि त्रिपाठी को जाता है। कहते हैं कि जब मंशा साफ हो और […]

Spread the love
Read More
Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More