भारत के सहयोग से भूटान में सड़क परियोजना समय से पहले हुई पूरी

WhatsApp Image 2026 02 18 at 5.29.13 PM 1

शाश्वत तिवारी

थिम्पू। भारत की आर्थिक सहायता से भूटान में चल रही सड़क परियोजना का काम तय समयसीमा से पहले ही पूरा हो गया है। भूटान के भूतल परिवहन विभाग, बुनियादी ढांचा एवं परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि समत्से-नोरबुगांग प्रोजेक्ट के तहत दो पैकेज में से एक, यानी समत्से-नोरबुगांग इंडस्ट्रियल रोड पर चौड़ीकरण और ब्लैकटॉपिंग का काम (पैकेज II) सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। यह काम भारत सरकार से मिली फंडिंग से चल रहा था। थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास ने मंत्रालय के बयान को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में मंत्रालय ने कहा प्रोजेक्ट के दायरे में फॉर्मेशन कटिंग, तटबंध बनाना, ड्रेनेज का काम, पुलिया बनाना और पेवमेंट का काम शामिल है। यह प्रोजेक्ट बढ़ते ट्रैफिक वॉल्यूम को एडजस्ट करने के लिए सड़क को चौड़ा करने, राइडिंग क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए पेवमेंट को मजबूत करने और पूरी सड़क सुरक्षा और टिकाऊपन को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एक्सपो स्थल तुरंत खाली करने का निर्देश

बयान में कहा गया है यह काम मेसर्स पालधेन नामग्याल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने 201 मिलियन न्गुल्ट्रम के कॉन्ट्रैक्ट अमाउंट पर किया था। प्रोजेक्ट 24 महीने के समय के लिए दिया गया था, जिसे 11 जून 2026 को पूरा करना था। लेकिन, कॉन्ट्रैक्टर ने 2 फरवरी 2026 तक प्रोजेक्ट को हर तरह से सफलतापूर्वक पूरा कर लिया, जिससे सड़क तय समय से लगभग चार महीने पहले ही आम लोगों के लिए खुल गई।
बयान के अनुसार चौड़ाई का काम पूरा होने के साथ, सामत्से-नोरबुगांग इंडस्ट्रियल रोड पर ट्रैफिक कैपेसिटी में काफी सुधार हुआ है, भीड़ कम हुई है और कैरिजवे की चौड़ाई और गाड़ियों की बेहतर मैन्यूवरेबिलिटी के कारण सड़क सुरक्षा बढ़ी है। अपग्रेड हुई इस सड़क से अब भारी गाड़ियों के लिए आसान मूवमेंट और यात्रा का समय कम हो गया है। बता दें कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा और बुनियादी ढांचा विकसित करने से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं में भूटान का सहयोग कर रहा है।

ये भी पढ़ें

देहरादून कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका

 

Spread the love

One thought on “भारत के सहयोग से भूटान में सड़क परियोजना समय से पहले हुई पूरी”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Religion

रात तीन बजे क्यों खुलती है नींद? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

New Delhi: रात में अचानक नींद खुल जाना आम बात है, लेकिन कई धार्मिक मान्यताओं में रात के कुछ समय को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया गया है। खासतौर पर रात तीन बजे के आसपास नींद खुलने को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोग इसे ईश्वर से जुड़ने और आध्यात्मिक ऊर्जा का समय […]

Spread the love
Read More
Jhansi
homeslider Madhya Pradesh Rajasthan Uttar Pradesh

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Jhansi: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो का संचालन निर्धारित अवधि में कुल 13 फेरे किया जाएगा। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

अब छोटे शहरों की ओर बढ़े पहिए, एक माह में 12 और शहरों तक सेवा पहुंचाने की तैयारी CM योगी के प्रयासों से त्योहारों में छोटे शहरों की जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठवासियों को मिलने लगेगी सुविधा प्रदेश के 50 हजार से अधिक चालक जुड़े, टू और थ्री […]

Spread the love
Read More