देहरादून कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका

Untitled 5 copy 20

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच अब राजधानी देहरादून के जिला न्यायालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार जिला जज कार्यालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

एसएसपी सिटी प्रमेन्द्र डोबाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा के मद्देनज़र सभी जजों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पूरे कोर्ट परिसर को खाली कर चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस ईमेल आईडी से धमकी भेजी गई है उसकी प्रारंभिक जांच में विदेशी लिंक, खासकर पाकिस्तानी संगठन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और साइबर सेल मामले की गहन जांच कर रही है।देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा कदम उठाए। फिलहाल पुलिस टीम पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है।

Spread the love

UPI
Business homeslider

UPI पेमेंट के नए नियम में GST का तड़का, जानें क्या बदलेगा

UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate (MDR) लागू होने जा रहा है। इसी MDR पर लगने वाले 18% GST को लेकर अब GST काउंसिल में चर्चा की संभावना है। हालांकि, यह GST पूरे UPI ट्रांजैक्शन पर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। किसी को धन लाभ तो किसी को करियर और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को परिवार, स्वास्थ्य और खर्चों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More