राम सनेही घाट में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

WhatsApp Image 2026 02 18 at 6.53.11 PM

बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में मंगलवार को बुजुर्ग दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान गणेश (65) और उनकी पत्नी कलावती (60) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दंपती के दो संतान हैं—पुत्र पवन और पुत्री गीता, दोनों की शादी हो चुकी है। पवन के चार बच्चे हैं। बुजुर्ग दंपती अपने इकलौते बेटे से अलग, सामने ही स्थित घर में रहते थे और अपना भोजन स्वयं बनाते थे। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज उल्टियां होने लगीं। ग्रामीणों ने हालत बिगड़ती देख दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गणेश की मौत हो गई, जबकि कलावती की हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

दसवीं की परीक्षा से वंचित छात्रा ने की आत्महत्या, गेट बंद होने से नहीं मिली प्रवेश, दुखद घटना

वहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के समय पुत्र पवन ऑटो चलाने गया था, जबकि उसकी पत्नी प्रेमा खेत में सरसों की कटाई कर रही थीं। चारों बच्चे स्कूल में थे। सूचना मिलने पर प्रेमा गांव के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचीं।कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। दंपती द्वारा यह कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहा, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

भारत के सहयोग से भूटान में सड़क परियोजना समय से पहले हुई पूरी

 

Spread the love

CJP firm on Supreme Court order – Abhijit Dipke
Delhi Uttar Pradesh

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CJP सख्त, अभिजीत दिपके बोले- छात्रों को परेशान किया गया तो फिर होगा बड़ा प्रदर्शन

FIR और आंदोलन से जुड़े मामले पर जताई चिंता, सरकार से पुराने आश्वासन पर अमल की मांग CJP vs Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट की ओर से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर दिए गए अंतरिम आदेश के बाद पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने […]

Spread the love
Read More
Circumstances
Crime News Uttar Pradesh

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतारा, बाद में दी पुलिस को खबर न्यू गणेशगंज में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : नाका हिंडोला थाना क्षेत्र स्थित न्यू गणेशगंज में रहने वाली 38 वर्षीय हिमानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव […]

Spread the love
Read More
Nanak Ram
Crime News Uttar Pradesh

 विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी की मौत

आत्महत्या और हादसे के बीच उलझी पुलिस ए अहमद सौदागर Nanak Ram Bhurji:  हजरतगंज थाना क्षेत्र के दारूलशफा स्थित नए विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर 55 वर्षीय पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक राम भुर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव मंगलवार को बिल्डिंग के नीचे पड़ा मिलने […]

Spread the love
Read More