पुलिस कमिश्नर हुए सख्त: ड्रोन कैमरा रखेगा अब पतंगबाजों पर नजर

Untitled 7 copy 11
  • पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने ड्रोन उड़ाकर की निगरानी
  • दो पतंगबाज गिरफ्तार, मांझा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े फरमान पर चाइनीज मांझा से बचने और पतंगबाजों की धरपकड़ के लिए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देश के तहत सोमवार को पतंगबाजों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया गया। कौन पतंगबाज पतंग उड़ा रहा है उसकी हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव की देखरेख में ड्रोन कैमरा उड़ाने के साथ-साथ क्रेन के जरिए कई फ्लाइओवर पर और खंभों पर फंसे मांझे को हटवाया। सनद रहे कि बीते बुधवार को दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब की हैदरगंज पुल मांझे से गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का सख्त तेवर देख पुलिस के आलाधिकारी सकते में आ गए और आनन-फानन में चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पतंगबाजों पर लगाम लगाने और उनकी धरपकड़ के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया ताकि पतंगबाजों की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सके। वहीं पुलिस ने पहली बार दो पतंगबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मांझा बरामद किया है।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More