मणिपुर में NDA की वापसी, युमनाम खेमचंद बने मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ

manipur cm oath ceremony 1770211319 1

Manipur CM Oath Ceremony : मणिपुर में एक बार फिर NDA सरकार का गठन हो गया है। लंबे समय तक राष्ट्रपति शासन में रहने के बाद राज्य को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को इंफाल स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में युमनाम खेमचंद ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य को दो उपमुख्यमंत्री भी मिले हैं। कुकी समुदाय से आने वाली बीजेपी विधायक नेमचा किपगेन ने वर्चुअल माध्यम से उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के विधायक एल. डिखो को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी के गोविंदास कोंथौजम और एनपीपी के के. लोकेन सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़े

ऑनलाइन गेम और रील्स का नशा बन रहा बच्चों की मौत की वजह

 

राष्ट्रपति शासन हटने के कुछ ही घंटों बाद यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिससे साफ है कि केंद्र और NDA नेतृत्व राज्य में स्थिर सरकार के लिए पूरी तरह तैयार था। मणिपुर पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन के अधीन था, जब कानून-व्यवस्था और जातीय हिंसा के चलते हालात बिगड़ गए थे।शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई विधायक, वरिष्ठ नेता और NDA के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के तौर पर युमनाम खेमचंद के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य में शांति बहाल करना और सभी समुदायों के बीच विश्वास कायम करना मानी जा रही है।

ये भी पढ़े

KGMU मजार विवाद: नोटिस का जवाब देने की 6 फरवरी आखिरी तारीख

 

Spread the love

New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

वाह डॉक्टर साहब ! बाएं पैर की जगह दाएं का कर दिया ऑपरेशन

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जिस बुजुर्ग महिला के बाएं घुटने में परेशानी थी, डॉक्टरों ने गलती से उसके दाएं घुटने का ऑपरेशन कर दिया। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से किए […]

Spread the love
Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में नया अपडेट, राहुल गांधी ने माता-पिता से की बात

Mumbai: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मामले में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा साहिल के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी ने परिवार से घटना की जानकारी ली और मदद का […]

Spread the love
Read More