KGMU मजार विवाद: नोटिस का जवाब देने की 6 फरवरी आखिरी तारीख

kgmu illegal mazar 1770262580

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में बनी मजारों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। केजीएमयू प्रशासन की ओर से अवैध मजारों पर चस्पा किए गए नोटिस का जवाब देने की अंतिम तारीख 6 फरवरी तय की गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर तय समयसीमा तक मजार कमेटियों की ओर से संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज नहीं दिए गए, तो 6 फरवरी के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

केजीएमयू प्रशासन ने कैंपस के भीतर मौजूद कुल 8 मजारों में से 6 को अवैध मानते हुए नोटिस जारी किया था। इन नोटिसों के जरिए मजार कमेटियों को 15 दिन का समय दिया गया, ताकि वे यह प्रमाणित कर सकें कि ये मजारें विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले की हैं। यह 15 दिन की समयसीमा अब 6 फरवरी को समाप्त हो रही है।

फिलिस्तीन में बिजली संकट कम करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा भारत

प्रशासन का कहना है कि नोटिस जारी करने से पहले पूरा मामला अदालत में रखा गया था। अदालत से विश्वविद्यालय के पक्ष में निर्णय आने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। केजीएमयू प्रशासन के अनुसार, अगर कोई मजार वैध है और उसके ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं, तो उन्हें दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करना होगा।

परिसर में कुल 8 मजारें

केजीएमयू कैंपस में कुल 8 मजारें मौजूद हैं, जिनमें से 6 पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि ये मजारें बिना अनुमति के बनाई गई हैं और विश्वविद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे की श्रेणी में आती हैं।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

मजार विवाद अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है। कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों के नेता केजीएमयू परिसर पहुंचकर बीजेपी सरकार पर निशाना साध चुके हैं। वहीं मौलवी फिरंगी मेहंदी ने दावा किया है कि मजारें केजीएमयू से पहले की हैं, जबकि साधु-संतों का कहना है कि अगर ऐसा है तो उसके ठोस सबूत प्रशासन को सौंपे जाने चाहिए।

Kaushambi Viral News
Uttar Pradesh

कौशांबी में अनोखी शादी की रस्म, दूल्हे को फूलों की माला नहीं पहनाया गया हेलमेट

 उत्तर प्रदेश के  कौशांबी जिले से एक अनोखा और चर्चा में बना हुआ मामला सामने आया है। यहां एक तिलक समारोह में दूल्हे को पारंपरिक माला पहनाने की बजाय हेलमेट पहनाया गया। इस अनोखी रस्म को देखकर समारोह में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो […]

Read More
यूपी के मुरादाबाद
Uttar Pradesh

मुरादाबाद में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से मिली गर्मी से राहत

यूपी : मुरादाबाद में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली जब आसमान में काले बादल छा गए और तेज धूलभरी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट […]

Read More
पिंडदान
homeslider National

पत्नी के रील से परेशान पति ने रील बनाकर किया पत्नी का पिंडदान

लखनऊ। बीते दिनों हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अपनी जीवित पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान करता नजर आया। वीडियो में वह पत्नी की तस्वीर पर थूककर उसे गंगा में बहाते हुए दिखाई दिया था। इस घटना ने सोशल मीडिया से लेकर […]

Read More