ऑनलाइन गेम और रील्स का नशा बन रहा बच्चों की मौत की वजह

online game reels sideeffects 05 02 2026 1770266963

Health : एक गेम, एक टास्क और पलभर में उजड़ गया पूरा परिवार। मोबाइल फोन आज जरूरत बन चुका है, लेकिन बच्चों के हाथ में यही मोबाइल कब जानलेवा बन जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। गाजियाबाद की दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, जहां 3 फरवरी 2026 की रात तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इन बच्चियों की उम्र 16, 14 और मात्र 12 साल थी। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां एक ऑनलाइन मोबाइल गेम ‘कोरियन लवर’ की लत का शिकार थीं और गेम के आखिरी टास्क के नाम पर उन्होंने अपनी जान दे दी। घर में माता-पिता मौजूद थे, लेकिन बच्चों की पूरी दुनिया मोबाइल स्क्रीन तक सिमट चुकी थी। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला, वह बेहद दर्दनाक था। सामने आया कि बच्चियां पिछले तीन सालों से ऑनलाइन गेमिंग की गिरफ्त में थीं, लेकिन माता-पिता को इसका अंदाजा तक नहीं लगा। यह कोई अकेला मामला नहीं है। कर्नाटक में भी 13 साल के एक बच्चे ने मोबाइल गेम चैलेंज के चलते छत से कूदकर जान दे दी, जबकि उसकी मां घर के अंदर ही मौजूद थी।

ये भी पढ़े

नारसन में दो परिवारों के बीच जमकर चली गोलियां, महिला घायल

आज मोबाइल गेम सिर्फ मनोरंजन नहीं रहे, बल्कि बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। भारत में इस समय करीब 59 करोड़ गेमर्स हैं, जिनमें से 74% Gen Z हर हफ्ते 6 घंटे से ज्यादा समय गेम खेलने में बिता रही है। डॉक्टरों के मुताबिक हर हफ्ते 4 से 5 केस सिर्फ गेमिंग एडिक्शन से जुड़े सामने आ रहे हैं। कर्नाटक में ही कुछ महीनों में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े 32 आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गेम जीतने पर दिमाग में डोपामिन रिलीज होता है, जो खुशी का एहसास देता है। यही खुशी धीरे-धीरे लत में बदल जाती है। हारने पर गुस्सा, चिड़चिड़ापन, नींद की कमी, पढ़ाई में गिरावट और रिश्तों से दूरी बढ़ने लगती है। 2026 की एक स्टडी के अनुसार भारत में 60% मानसिक बीमारियां 35 साल से कम उम्र में शुरू हो रही हैं, जिनकी बड़ी वजह मोबाइल, स्क्रीन और ऑनलाइन गेमिंग है।

ये भी पढ़े

हरिद्वार के आधे से ज़्यादा थाने-कोतवालियों के बदले प्रभार, 11 इंस्पेक्टर और चार दारोगाओं के तबादले

 

 

समस्या सिर्फ रोक-टोक से हल नहीं होगी। जरूरत है बच्चों से बातचीत की, उनके मन को समझने की। अगर समय रहते चेतावनी नहीं ली गई, तो गेम के नाम पर बच्चों की जिंदगियां यूं ही खत्म होती रहेंगी।

Spread the love

Tibetan Protest
homeslider International

न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर आत्मदाह, तिब्बती प्रदर्शनकारी की मौत

Tibetan Protest : अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर गुरुवार शाम एक 42 वर्षीय तिब्बती व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर तिब्बत मुद्दे और चीन […]

Spread the love
Read More
Lucknow Mango Festival
homeslider Uttar Pradesh

आम महोत्सव 2026: योगी सरकार का बागवानी और कृषि निर्यात पर बड़ा फोकस

Lucknow Mango Festival : CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नौवें तीन दिवसीय ‘आम महोत्सव 2026’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को बागवानी और कृषि निर्यात के […]

Spread the love
Read More
Ketan Agarwal Murder Case
Crime News homeslider

कैमरे के सामने सिया का मिडिल फिंगर इशारा चर्चा में, केतन अग्रवाल केस में तीसरे युवक की एंट्री

Ketan Agarwal Murder Case : पुलिस ने घटनास्थल और कथित रिहर्सल स्पॉट पर कराया सीन रीक्रिएट पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति के लिए अदालत पहुंची जांच एजेंसी पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार नए खुलासों की ओर बढ़ रही है। मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी से पूछताछ के बीच अब एक […]

Spread the love
Read More