MP में शराब दुकान के बाहर नशे में धुत युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर डेढ़ घंटे तक मचाया बवाल, वीडियो हुआ वायरल

Untitled 2 copy 42

नर्मदापुरम। MP  मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर हंगामा किया। यह पूरा मामला इटारसी रोड स्थित शराब दुकान के सामने का है, जहां करीब शाम 4 बजे जींस-टॉप पहने युवती ने राहगीरों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर शोर-शराबा करती रही, राह चलते लोगों को गालियां देती रही और अभद्र व्यवहार करती नजर आई। उसके हाथ में शराब का पैक भी देखा गया, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि वह नशे की हालत में थी।

राहगीरों से बदसलूकी, लोगों ने बनाए वीडियो

हंगामे के दौरान कई लोग युवती को समझाने पहुंचे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। उल्टा वह और ज्यादा उग्र होती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल फुटेज में युवती खुलेआम अपशब्द बोलते और राहगीरों से झगड़ते दिखाई दे रही है।

पुलिस से भी उलझी युवती, अस्पताल ले जाकर कराया जाना था मेडिकल

घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने युवती को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस से भी बहस करती रही और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे काबू में कर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही युवती ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया और वार्ड के बाहर ही बैठ गई।

खुद को भोपाल की रहने वाली बता रही युवती

पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। एसआई मोनिका गौर ने बताया कि युवती अत्यधिक नशे में प्रतीत हो रही थी और बार-बार खुद को भोपाल की निवासी बता रही थी। फिलहाल पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेशभर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते नशे और अनुशासनहीनता पर सवाल उठा रहे हैं।

Spread the love

Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
Ujjain
Madhya Pradesh

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में नया मोड़, हाई कोर्ट में बनी सहमति; कार्रवाई के दौरान पथराव

Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच सहमति बनने की जानकारी अदालत को दी गई। इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने संबंधित याचिका का निपटारा […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More