तलाक की चर्चाओं पर लगा ब्रेक, प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव संग फोटो शेयर कर लिखा– ‘All is Good’

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव को लेकर चल रही तलाक की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है। हाल ही में प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट साझा की है, जिसने सियासी और सोशल गलियारों में हलचल मचा दी है। इस पोस्ट में प्रतीक ने पत्नी अपर्णा यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए साफ शब्दों में लिखा है— “All is Good”।

कुछ दिन पहले तक प्रतीक यादव द्वारा किए गए तलाक के ऐलान ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपनी पत्नी अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे और जल्द तलाक लेने की बात कही थी। लेकिन अब उनका यह नया पोस्ट पूरी तरह से यू-टर्न माना जा रहा है।

नई इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में इंग्लिश गाना “Until I Found You” जोड़ा गया है, जो पोस्ट को और भावनात्मक बना देता है।

यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज

पोस्ट के कैप्शन में प्रतीक यादव ने लिखा,
“ऑल इज गुड। चैंपियन वही होते हैं जो अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी की समस्याओं को मजबूती से कुचलकर आगे बढ़ते हैं। हम चैंपियनों का परिवार हैं।”
इस संदेश के जरिए प्रतीक ने स्पष्ट कर दिया कि उनके और अपर्णा के रिश्ते में अब सब कुछ ठीक है और तलाक का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में एक बात अब भी चर्चा का विषय बनी हुई है। 19 जनवरी को प्रतीक यादव ने जो विवादित पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपर्णा यादव पर परिवार तोड़ने जैसे आरोप लगाए थे, वह पोस्ट अब भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद है। इसे अब तक डिलीट नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वह पहले समाजवादी पार्टी में थीं और 2017 में लखनऊ कैंट सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बाद में मार्च 2022 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था और तब से पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

प्रतीक यादव की नई पोस्ट के बाद यह साफ हो गया है कि निजी विवाद को दोनों ने आपसी बातचीत से सुलझा लिया है। हालांकि, भविष्य में यह रिश्ता किस दिशा में जाएगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।

homeslider Politics

केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार बेटे के हवाले!

  बिहार के लंबे समय से मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्यसभा का रास्ता पकड़ लिया है। उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है क्योंकि जनता दल यूनाइटेड के पास पर्याप्त विधायक संख्या है। इस फैसले ने पार्टी में भारी हलचल मचा दी है। कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं और नितीश को ही मुख्यमंत्री बनाए […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

अखिलेश की तंज वाली भाषा से सपा को हो रहा है बड़ा नुकसान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राजनीति कें आये करीब 14-15 वर्ष का समय बीता चुका है। 2012 में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद तत्कालीन सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपनी जगह अपने बेटे अखिलेश को सीएम की कुर्सी पर बैठाकर अपनी राजनैतिक विरासत अखिलेश को सौंप दी थी। […]

Read More
Education homeslider

UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।आयोग के अनुसार इस साल कुल 958 […]

Read More