SBI लाइफ का ‘जॉली एंड पॉली’ अभियान: नए ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा निभा रहे हैं किरदार

  • लोगों को आकांक्षा और ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य

मुंबई। भारत की सबसे विश्वसनीय निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, SBI लाइफ इंश्योरेंस ने क्रिकेट के सुपरस्टार, ऋषभ पंत तथा रवींद्र जडेजा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है, और उन्हें ‘जॉली’ और ‘पॉली’ के तौर पर पेश किया है। ये दो विशिष्ट किरदार लोगों को बताते हैं कि परिवार की ज़िम्मेदारियाँ पूरी करते हुए अपने सपने कैसे पूरे करें। आज के दौर में जीवन बीमा के बारे को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है, ऐसे में SBI लाइफ लोगों के रोज़मर्रा के जीवन में इस खंड को और अधिक सार्थक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ‘अपने लिए, अपनों के लिए’ के ब्रांड विचार पर आधारित, ‘जॉली एंड पॉली’ जीवन से जुड़ी आम लेकिन गहरी सच्चाई को दिखाता है और वह यह है कि व्यक्तिगत आकांक्षाएँ और परिवार की ज़िम्मेदारियाँ एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। अपनों की ज़रूरतों और उम्मीदों को वित्तीय रूप से सुरक्षित कर लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए आज़ाद हो जाते हैं। ‘जॉली’ बने ऋषभ पंत सहज ज्ञान, उम्मीद और समग्रता जीवन जीने की ताकत को प्रदर्शित करते हैं। वे लोगों को ज़िंदगी को अलग तरह से देखने के लिए प्रेरित करते दिखते हैं और यह स्पष्ट करते हैं कि ऐसी योजनाएँ बनाने का मतलब अपना मनपसंद जीवन जीने की स्वतंत्रता को छोड़ना नहीं, बल्कि उसे बचाना और आगे बढ़ाना है। रवींद्र जडेजा का किरदार- ‘पॉली’, शांति, भरोसे और दीर्घकालिक सोच को प्रदर्शित करता है। वे शांत भाव और स्पष्ट सोच के साथ संवाद को बढ़ाते दिखते हैं और इस बात पर ज़ोर देते हैं कि वित्तीय सुरक्षा की तैयारी ज़िम्मेदारी का काम है जो व्यक्तिगत लक्ष्य और परिवार की सुरक्षा दोनों को मज़बूती प्रदान करता है।

ये भी पढ़े

‘नितिन नबीन अब मेरे बॉस हैं’, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

‘जॉली और पॉली’ भारत के आम घरों में होने वाली बातचीत को दिखाते हैं, जो आगे बढ़ने की इच्छा और अपनों की देखभाल की ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने पर आधारित होती है। उनका काम बीमा को नाटकीय नहीं, बल्कि सामान्य चीज़ बनाना है। वे यह प्रदर्शित करते हैं कि जीवन बीमा के ज़रिए सुरक्षा से लोगों में मज़बूती आती है, जिससे लोग बड़े सपने देख पाते हैं और उनकी तरक्की होती है। SBI लाइफ ने देश के रोज़मर्रा के जीवन की पृष्ठभूमि में दो TVC पेश किए, जहाँ आकांक्षा को ज़िम्मेदारी से जोड़ा गया है और जहाँ सार्थक संवाद से आत्मविश्वास बढ़ता है। पहले TVC में दिखाया जाता है कि एक युवती कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला करती है, लेकिन उसका परिवार चिंतित हो जाता है। फिल्म में जॉली और पॉली उसके परिवार को यह समझने में मदद करते हैं कि SBI लाइफ के साथ परिवार की वित्तीय सुरक्षा का भरोसा उसे अपने सपने पूरे करने में मदद करता है। दूसरे TVC में एक आदमी को महिला अधिकार कानून के क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जो परिवार के भविष्य के लिहाज़ वित्तीय चिंता का विषय बन जाता है। जॉली और पॉली इस बात पर ज़ोर देते हैं कि परिवार का भविष्य वित्तीय रूप से सुरक्षित हो, तो लोग अपना सपना पूरा करने वाले रास्ते अपनाने के लिए आज़ाद होते हैं। दोनों फिल्मों में, ‘जॉली और पॉली’ चुपचाप कहानी को आगे बढ़ाते हैं, और इस संदेश को और मज़बूती से लोगों के मन में बिठाने का प्रयास करते हैं कि जब अपनों से किए गए वादे पूरे होते हैं, तो किसी भी व्यक्ति संकल्प और दृढ़ होता है। ये फिल्में किरदारों के इस आह्वान- “करो पूरे अपने इरादे, अपनो से किए सभी वादे” के साथ खत्म होती हैं।

ये भी पढ़े

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

SBI लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस और सीएसआर प्रमुख, श्री रवींद्र शर्मा ने नए ब्रांड एंबेसडर और TVC के लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “भारत में आकांक्षा के लिहाज़ से पीढ़ीगत बदलाव नज़र आ रहा है, जहाँ लोग अपने परिवार की ज़िम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए सार्थक, उद्देश्य से प्रेरित जीवन जीना चाहते हैं। SBI लाइफ में, हमारा मानना है कि जीवन बीमा से यह संतुलन संभव है। ‘जॉली एंड पॉली’, इस विश्वास को आसान और भरोसेमंद तरीके से दिखाते हैं। वे यह प्रदर्शित करते हैं कि लोग अपने प्रियजनों की ज़रूरतों के लिए वित्तीय रूप से तैयार हों, तो वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं। ‘अपने लिए, अपनों के लिए’ की हमारी सोच यह दिखाती है कि प्रियजनों के भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा उपायों का भरोसा लोगों को अपनी उम्मीदों को पूरा करने में मदद करता है। उन्होंने आगे कहा, कि  हम अपने ब्रांड एंबेसडर, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के ज़रिए इन किरदारों को गढ़कर ऐसी कहानी तैयार कर रहे हैं, जो समय के साथ बदलती रहती है। धीरे-धीरे जीवन बीमा के बारे में बातचीत के अंदाज़ में बदलाव आ रहा है और अब लोग इसे डर से नहीं, बल्कि सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और रोज़मर्रा की ज़रूरत से जोड़ते है। यह अभियान जीवन बीमा को और अधिक स्वाभाविक पहल बनाने, ब्रांड से जुड़ाव और बेहतर वित्तीय स्थिति के ज़रूरी स्तंभ के तौर पर जीवन बीमा की समझ बढ़ाने के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दिखाता है।

क्रिकेट के सुपरस्टार और SBI लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड एंबेसडर, ऋषभ पंत (यानी जॉली) ने  इस जुड़ाव पर अपनी टिप्पणी में कहा, कि हमारे देश के युवाओं के बड़े-बड़े सपने हैं, और मेरा हमेशा से मानना रहा है कि ऐसे अवसर तैयार किये जाने चाहिए, जो उन सपनों को उड़ान भरने में मदद करें। दरअसल, लोगों को संभावनाओं से भरे भविष्य के निर्माण के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता मेरी सोच से बेहद मेल खाती है। व्यक्तिगत रूप से, मैं उसी सिद्धांत पर जीता हूँ, जो मुझे उत्साहित करता है और जॉली के रूप में, मैं लोगों को प्रोत्साहित कर रहा हूँ कि वे अपने बच्चों को वह करने दें जिसका उन्हें जुनून है। इसलिए SBI लाइफ का ब्रांड एंबेसडर होना बेहद स्वाभाविक लगता है, क्योंकि कंपनी का सपनों को हासिल करने में मदद करने और अनंत संभावनाओं का निर्माण करने का लक्ष्य मेरे सिद्धांत के अनुरूप है।

ये भी पढ़े

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

SBI लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड एंबेसडर, रवींद्र जडेजा (यानी पॉली) ने कहा, “SBI लाइफ का ब्रांड एंबेसडर होने के नाते मुझे देश भर के घरों से सार्थक रूप से जुड़ने और लोगों के बीच होने वाले संवाद का हिस्सा बनने का अनोखा मौका मिलता है। पॉली के रूप में, मैं लोगों को सोच-समझकर योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा हूँ, ताकि उन्हें अपने सपनों को पूरा करते समय पारिवारिक ज़िम्मेदारियों से समझौता न करना पड़े। SBI लाइफ के साथ इस लक्ष्य में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है, ताकि लोगों और परिवारों को यह विश्वास दिलाया जा सके कि व्यक्तिगत आकांक्षाओं और पारिवारिक लक्ष्यों के बीच संतुलन बनाना न केवल संभव है, बल्कि यह हमें सशक्त भी बनाता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम सांस्कृतिक बदलाव ला सकते हैं और लोगों और परिवारों पर सकारात्मक प्रभाव डालकर अपने देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। SBI लाइफ ‘जॉली और पॉली’ के ज़रिए जीवन, महत्वाकांक्षाओं और ज़िम्मेदारी के बारे में आधुनिक सोच को दर्शाने वाली लंबे समय तक प्रासंगिक रहने वाला आख्यान गढ़ना चाहती है। ये किरदार धीरे-धीरे हमारे घरों के लिए जानी-पहचानी आवाज़ें बनेंगे। इससे SBI लाइफ भरोसेमंद भागीदार के रूप में स्थापित होगी, जो जीवन के विभिन्न पड़ावों पर भरोसा दिलाकर लोगों को अपने सपने पूरे करने में मदद करेगी। यह अभियान लंबे समय तक कही जाने वाली कहानी की शुरुआत है, जो ‘जॉली और पॉली’ के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कहानी SBI लाइफ के इस विश्वास को दृढ़ करती है कि सही मायने में प्रगति और इसे हासिल करने की तैयारी के बीच संतुलन पर निर्भर है।

Business Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

टेंडर नियमों को रखा दरकिनार और विभाग ने अपनी पसंदीदा कम्पनी को दे डाला कार्य

कई गड़बड़झालों की रिपोर्ट बनाकर जनता से समक्ष लेकर आए कुछ युवा अधिवक्ता हुसैनाबाद टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर टेंडर पर विवाद, नियमों में बदलाव पर उठे सवाल लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहितकांत द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में आरोप […]

Read More
Business

Gen Z की लाइफस्टाइल बदल रही Pet Care इंडस्ट्री, पालतू जानवरों पर बढ़ रहा खर्च

भारत में पालतू जानवरों को लेकर लोगों का नजरिया तेजी से बदल रहा है। अब पालतू जानवर केवल घर की सुरक्षा या शौक का हिस्सा नहीं रह गए हैं, बल्कि उन्हें परिवार के सदस्य की तरह देखा जा रहा है। इस बदलाव को खासतौर पर नई पीढ़ी, यानी जेन जेड  और सहस्त्राब्दी आगे बढ़ा रहे […]

Read More
Business

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक हफ्ते में ₹13,000 महंगी; सोना भी रिकॉर्ड तेजी पर

वैश्विक आर्थिक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। पिछले एक सप्ताह के दौरान चांदी की कीमतों में करीब ₹13,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोने के भाव में भी ₹3,000 से ₹3,500 तक का इजाफा हुआ है। इस […]

Read More