जनता दर्शन कार्यक्रम में 158 शिकायतें दर्ज, DM ने दिए समाधान के निर्देश

Untitled 7 copy 19

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तक प्रशासन की सक्रियता से जनमानस का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य से जुड़ी कुल 158 शिकायतें प्राप्त हुए।

हीरोपंती दिखाने वाले अनुज चौधरी पर FIR का आदेश, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए। साथ ही की गई कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाए। शिव एन्क्लेव मेहूवाला निवासी नेहा ने आईसीआईसीआई बैंक से लिए गए ऋण के संबंध में सहायता की मांग की। वर्ष 2023 में उनके पति सूर्य प्रकाश के साथ हुए गंभीर हादसे में दोनों पैर कट जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) को बैंक से समन्वय कर यथोचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

खेरी रोड निवासी कैंसर पीड़ित विधवा सुमन ने अपनी पुत्री कनिका की फीस माफी का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने नंदा सुनंदा योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं चकतूनवाला के कृषकों ने सरकारी बजट से बने रास्ते को प्रॉपर्टी डीलर द्वारा बंद किए जाने की शिकायत की। इस पर नगर आयुक्त को प्रभावी कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डालनवाला निवासी सीमा गुप्ता को सड़क दुर्घटना के बाद आर्थिक सहायता हेतु हिट एंड रन योजना में पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त विधवा बुजुर्ग मीना आनंद एवं पैरालिसिस पीड़ित वीरेंद्र धीमान को राइफल क्लब फंड से सहायता देने के निर्देश दिए गए।

UCC में एक साल में हुए 4,74,447 शादी के पंजीकरण, धामी बोले मॉडल कानून

सहस्त्रधारा निवासी विधवा भारती बडोला की दिव्यांग पुत्री को आरटीई के अंतर्गत प्रवेश न मिलने के मामले में जिलाधिकारी ने शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रवेश सुनिश्चित कर विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दोहराया कि जनता दर्शन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह मंच आमजन को त्वरित राहत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कृष्ण कुमार मिश्रा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त नगर निगम संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More