मिस्र में आयोजित ‘भारत मिलन’ उत्सव

शाश्वत तिवारी

काहिरा। मिस्र के ओबोर शहर में आयोजित सामुदायिक सांस्कृतिक उत्सव ‘भारत मिलन’ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शिरकत की और यहां जुटे सैकड़ों भारतीय मूल के लोगों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए प्रवासी भारतीयों का आभार जताया और भारत में उनके योगदान, भारत-मिस्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने तथा आपसी संबंधों को गहरा करने के उनके प्रयासों की सराहना की।
सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा ओबोर शहर में आयोजित एक जीवंत सामुदायिक सांस्कृतिक उत्सव ‘भारत मिलन’ में शामिल होकर खुशी हुई।

ये भी पढ़े

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ‘प्रशांत क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन’ में जुटे कई देशों के विद्वान

पूरे मिस्र से प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की और ‘विकसित भारत’ को साकार करने में उनके बहुमूल्य योगदान की सराहना की। भारत-मिस्र संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ होने और सांस्कृतिक व लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रशंसा की। इससे पहले विदेश राज्य मंत्री ने मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलाती से शिष्टाचार भेंट की और भारत–मिस्र रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक में आगामी भारत–अरब विदेश मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, फार्मास्यूटिकल्स व हेल्थकेयर, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भारत–मिस्र सहयोग को विस्तार देने पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़े

छी छी, फेमस होने के लिए इस एक्ट्रेस ने उठाया इतना घिनौना कदम, फोटो देखकर आप भी रह जायेंगे भौचक्के

उन्होंने मिस्र की स्थानीय विकास और पर्यावरण मंत्री मनाल अवध से भी मुलाकात की। दोनों ने सतत विकास, जलवायु वित्तपोषण, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग समेत भारत-मिस्र के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इसके अलावा, ग्रामीण विकास, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और प्रबंधन प्रथाओं, ऊर्जा उत्पादन, कृषि और सिंचाई प्रथाओं पर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। विदेश राज्य मंत्री ने अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घीत के साथ भी एक बैठक की, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की गई। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत मिस्र की राजधानी काहिरा के अल होर्रेया पार्क में एक नीम का पौधा लगाया।

ये भी पढ़े

पहले बॉयफ्रेंड को बेड में छुपाया, पकड़ी गई तो दिया इतना ऊटपटांग जवाब कि सुनकर रह जाएंगे दंग

homeslider Politics

केंद्र की राजनीति में नीतीश, बिहार बेटे के हवाले!

  बिहार के लंबे समय से मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राज्यसभा का रास्ता पकड़ लिया है। उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है क्योंकि जनता दल यूनाइटेड के पास पर्याप्त विधायक संख्या है। इस फैसले ने पार्टी में भारी हलचल मचा दी है। कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं और नितीश को ही मुख्यमंत्री बनाए […]

Read More
Education homeslider

UPSC 2026 में अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, पांचवें प्रयास में हासिल की AIR-1

नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल की है। उनके बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।आयोग के अनुसार इस साल कुल 958 […]

Read More
homeslider International

ट्रंप का विवादित बयान: ‘पहले ईरान को खत्म करेंगे, फिर क्यूबा की बारी’

     नया लुक डेस्क अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच एक बेहद विवादित बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि फिलहाल अमेरिका का पहला लक्ष्य ईरान को “पूरी तरह खत्म करना” है और इसके बाद अगला निशाना क्यूबा हो सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया […]

Read More