ट्रांसफार्मर हादसे में संवेदनशील नेतृत्व : डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से पीड़ित बच्चे को तत्काल सहायता

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। 11 जनवरी 2026 को सरोजनी नगर के सैनिक विहार कॉलोनी, बिजनौर में खुले और असुरक्षित विद्युत ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से 8 वर्षीय अर्पित पाल गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित बच्चे के उपचार को प्राथमिकता दी। केजीएमयू, लखनऊ में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विधायक के मार्गदर्शन में अब तक करीब 75,000 रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान की जा चुकी है। उनकी टीम के सदस्यों ने रक्तदान कर परिवार को नैतिक और चिकित्सकीय समर्थन दिया।

पीड़ित परिवार मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र का होने के कारण डॉ. सिंह ने संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करते हुए मोहनलालगंज विधायक से विधायक निधि से सहायता का अनुरोध किया। साथ ही  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शासन स्तर से मुआवजा और सहायता की मांग की। ऊर्जा मंत्री को भेजे पत्र में डॉ. सिंह ने FIR दर्ज करने, निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, तत्काल मुआवजा और क्षेत्र में अन्य असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की पहचान कर फेंसिंग व सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा में लापरवाही अस्वीकार्य है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं। यह घटना संवेदनशील नेतृत्व, त्वरित सहायता और प्रशासनिक जवाबदेही का उदाहरण है।

Health

सुबह बासी मुंह पानी पीना: कब फायदेमंद और कब हानिकारक

सुबह उठते ही पानी पीना कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लाभकारी है। परंतु सभी लोगों के लिए यह आदत सुरक्षित नहीं होती। अगर किसी के मुंह या दांत में समस्या है, तो बिना कुल्ला पानी पीना उनके लिए हानिकारक हो सकता है। पायरिया, मुंह के अल्सर या मुंह का कैंसर जैसी समस्याओं वाले लोग सीधे […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Health

डायबिटीज़ में साबूदाना: खाएं या बचें? जानें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और एक्सपर्ट राय

साबूदाना व्रत और फलाहार का एक लोकप्रिय विकल्प है। इसकी खिचड़ी, वड़ा, खीर और पापड़ लोगों को खूब पसंद आते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या डायबिटीज़ के मरीज साबूदाना खा सकते हैं। कई बार लोग इसे चावल की तरह नहीं मानते और इसका सेवन करते समय इसकी उच्च कार्बोहाइड्रेट सामग्री पर ध्यान नहीं […]

Read More