मुख्यमंत्री धामी ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रेडक्रास द्वारा किए जा रहे कार्यों की खुले दिल से की प्रशंसा 

WhatsApp Image 2026 01 12 at 12.03.00 PM

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण करते हुए आपदा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में रेडक्रास द्वारा किए जा रहे कार्यों की खुले दिल से प्रशंसा की। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव डॉ. जे.एन. नौटियाल और चेयरमैन ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रेडक्रास संस्था वर्षों से मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। आपदाओं के समय त्वरित राहत, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का रेडक्रास का संकल्प अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने प्रदेश में रेडक्रास की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

लखनऊ में पहली बार ग्लोबल AI इंपैक्ट सम्मेलन-2026

भेंट के दौरान राज्य में रेडक्रास की आगामी योजनाओं, सेवा कार्यों और आपदा प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश पिंगल और रेडक्रास के ब्रांड एंबेसडर मनीष कसनियाल भी मौजूद रहे।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More