इम्यूनिटी बढ़ाने वाला मीठा स्वाद: सर्दियों में जरूर ट्राई करें आंवले का हलवा

untitled design 8 1768037002 1

 Lifestyle :इम्यूनिटी ठंड के मौसम में शरीर को अतिरिक्त पोषण और गर्माहट की जरूरत होती है। ऐसे में आंवला एक सुपरफूड की तरह काम करता है। आमतौर पर लोग इसे कच्चा, मुरब्बा या अचार बनाकर खाते हैं, लेकिन आंवले का हलवा इसका एक बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी रूप है, जो कम ही लोगों ने ट्राई किया है।

आंवले का हलवा खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो मीठा खाना तो चाहते हैं, लेकिन सेहत से समझौता नहीं करना चाहते। इसमें मौजूद विटामिन-C, आयरन और फाइबर सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही देसी घी शरीर को ऊर्जा देता है।

सामग्री की सूची

  • उबले हुए आंवले – 500 ग्राम

  • चीनी या गुड़ – स्वादानुसार

  • देसी घी – 4–5 चम्मच

  • कॉर्न फ्लोर – 2 चम्मच

  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच

  • ड्राई फ्रूट्स – काजू, बादाम, पिस्ता

  • तरबूज के बीज – 1 बड़ा चम्मच

आंवले का हलवा बनाने का तरीका

सबसे पहले आंवले उबालकर उनके बीज निकाल लें और महीन पेस्ट तैयार करें। अब भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें और पेस्ट को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें।

जब मिश्रण सुगंध देने लगे, तो इसमें चीनी या गुड़ मिलाएं। थोड़ी देर में हलवा पतला होगा, लेकिन घबराएं नहीं। अब कॉर्न फ्लोर घोलकर डालें, जिससे हलवा सुंदर टेक्सचर ले लेगा।

अंत में इलायची पाउडर और मेवे डालें। जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे और ऊपर से घी दिखने लगे, तब समझ लें कि हलवा तैयार है।

यह हलवा स्वाद में जितना बेहतरीन है, उतना ही इम्यूनिटी पौष्टिक भी। इसे इम्यूनिटीएयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक खाया जा सकता है।

Health

फैटी लिवर का बढ़ रहा है खतरा! ज्यादा चीनी, जंक फूड और फैट से रहें सावधान

 Health Tips: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने, भोजन पचाने, ऊर्जा जमा करने और जरूरी प्रोटीन बनाने जैसे कई अहम काम करता है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि शराब पीने से ही लिवर खराब होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। रोजाना […]

Read More
Lifestyle Religion

रमा एकादशी का व्रत आज, भगवान विष्णु के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा

Rama Ekadashi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह एकादशी दीपावली से चार दिन पहले आती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पापों […]

Read More
National

देहरादून में अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम […]

Read More