उत्तराखंड डिजिटल पुलिसिंग और न्यायिक आधुनिकीकरण में देश में प्रथम

1767788285 uttarakhand news

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग और न्यायिक प्रणाली के आधुनिकीकरण में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो द्वारा प्रकाशित क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) व द इंटर-ओपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आइसीजेएस) प्रगति डैशबोर्ड रिपोर्ट की मासिक रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस मुख्यालय के सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत में पुलिस महानिरीक्षक एवं मुख्य प्रवक्ता सुनील कुमार मीणा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आइसीजेएस-2.0 को इसी वर्ष पूर्ण रूप से लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसके अंतर्गत राज्यों को पुलिस, न्यायालय, अभियोजन, जेल, फारेंसिक और फिंगरप्रिंट डाटाबेस को एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म पर जोडऩा है। उत्तराखंड ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अधिकांश माड्यूल्स का समय पूर्व एकीकरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा रैंकिंग में उत्तराखंड को 93.46 अंक, हरियाणा को 93.41 अंक और असम को 93.16 अंक प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में एसडीआरएफ ने उत्कृष्ट कार्य किया। वाटर रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, लापता श्रद्धालुओं की सहायता, समन्वित रेस्क्यू कार्य और अन्य आवश्यक सेवाओं में पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं तत्परता से कार्य किया गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भी अधिकारियों व जवानों को प्रदान किए।

इस दौरान उप महानिरीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी और पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे भी उपस्थित थीं।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More