श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज का नाम अंकिता भंडारी के नाम पर रखने का जीओ जारी

WhatsApp Image 2026 01 09 at 10.11.33 AM

उत्तराखंड सरकार ने अंकिता भंडारी की स्मृति को सम्मान देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। श्रीनगर गढ़वाल स्थित राजकीय श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज डोभ का नाम बदलकर अब स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस संबंध में गुरुवार को औपचारिक शासनादेश जारी किया गया।

यह श्रीकोट नर्सिंग कॉलेज चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होता है। कॉलेज के नाम परिवर्तन का आदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा जारी किया गया। सरकार का कहना है कि यह फैसला अंकिता की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और समाज में न्याय एवं संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से लिया गया है।

परिवार की भावनाओं के बाद लिया गया फैसला

बीते बुधवार को अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता सोनी देवी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा और भावनाओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। बातचीत के दौरान अंकिता के पिता ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग भी की थी।

सुप्रीम निर्णय के बाद उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों से कुत्तों और गौवंश हटाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा। सरकार हर संभव सकारात्मक कदम उठाएगी, ताकि परिवार को न्याय और संतोष मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर अगले ही दिन नर्सिंग कॉलेज का नाम बदलने का आदेश जारी कर दिया गया। यह कदम दर्शाता है कि सरकार सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर नहीं, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी फैसले ले रही है। राज्य सरकार का मानना है कि शिक्षा संस्थानों का नाम समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। अंकिता भंडारी के नाम पर कॉलेज का नामकरण आने वाली पीढ़ियों को संवेदनशीलता, न्याय और सम्मान के मूल्यों की याद दिलाता रहेगा।

Crime News homeslider Uttarakhand

शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत, ऋषिकेश में बस हादसे ने ली नौ की जान

Dehradun:  उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में महज 12 घंटे के भीतर हुए दो भीषण सड़क हादसों में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित […]

Read More
homeslider Uttarakhand

बाबा केदार की शीतकालीन यात्रा शुरू, सेना के बैंड की धुनों पर निकली पंचमुखी डोली

Kedarnath सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच संपन्न हुई विदाई की परंपरा  अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा केदार के शीतकालीन दर्शन केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को भाईदूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। सुबह 8:30 बजे वैदिक […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More