UP SIR Draft Voter List जारी आज, 12.55 करोड़ मतदाताओं की रफ सूची होगी प्रकाशित

rajasathana afa6250fda47ce6069c61e44c0d4d7e7

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बाद मंगलवार को ड्राफ्ट यानी कच्ची मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस सूची में कुल 12.55 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल होंगे। चुनाव आयोग द्वारा की गई इस व्यापक प्रक्रिया के दौरान 2.89 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जो विभिन्न श्रेणियों में आते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को एक समीक्षा बैठक कर सभी जिलों में तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित होनी चाहिए। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में बने रहें। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन 2.89 करोड़ नामों को हटाया गया है, उनमें 1.26 करोड़ मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित, 46 लाख मृत, 23.70 लाख डुप्लीकेट, 83.73 लाख अनुपस्थित और 9.57 लाख अन्य श्रेणी में शामिल हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि सूची को अद्यतन करने के लिए बड़े स्तर पर जांच-पड़ताल की गई।

उत्तराखंड STF ने अब तक 18 ईनामी अपराधी और 54 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किये

चुनाव आयोग ने बताया कि प्रदेश में लगभग 91 प्रतिशत मतदाताओं का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से हो चुका है। ऐसे मतदाताओं से कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे और उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में स्वतः शामिल किए जाएंगे। इससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद मंगलवार से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। यदि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से हट गया है या सूची में कोई त्रुटि है, तो वह निर्धारित समय के भीतर सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 27 फरवरी तक सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण कर लिया जाएगा।

इसके बाद 6 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जो आगामी चुनावों के लिए आधार बनेगी। चुनाव आयोग अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर यह पूरी प्रक्रिया करवा रहा है। गौरतलब है कि आयोग ने 27 अक्टूबर को एसआईआर कराने की घोषणा की थी। इसके बाद 30 नवंबर और 11 दिसंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किए गए। अब तीसरी बार समयसीमा बढ़ाकर इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More