उत्तराखंड STF ने अब तक 18 ईनामी अपराधी और 54 ड्रग तस्कर गिरफ्तार किये

Untitled 11 copy 4

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि पिछले वर्ष एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक उत्तराखण्ड एसटीएफ ने विभिन्न अपराधों में संलिप्त 18 ईनामी एवं लंबे समय से फरार अपराधियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया गया। इनमें जनपद चमोली में हत्या के मामले में 25 वर्षों से फरार 2 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त सुरेश शर्मा की गिरफ्तारी उल्लेखनीय है। इसके अतिरिक्त भा.द.वि. एवं अन्य अधिनियमों के अंतर्गत वांछित 26 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

सोमवार को प्रेस वार्ता में आईजी एसटीएफ भरणे ने बताया कि एसटीएफ ने शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 20 पिस्टल, 02 तमंचे, 24 मैगजीन एवं 63 जिंदा कारतूस बरामद कर 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कुख्यात गैंगस्टर विनीत शर्मा उर्फ चीनू पंडित गैंग के दो शूटरों को 3 पिस्टल, एक तमंचा व 12 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रुड़की क्षेत्र में जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामलों में वाल्मीकि गैंग के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गैंग के सक्रिय सदस्यों मनीष उर्फ बॉलर, पंकज अष्टवाल व निर्देश पत्नी रजनीश को कनखल से गिरफ्तार किया गया साथ विवेचना के दौरान प्रकाश में आये तीन अभियुक्तों शेर सिंह, . हसन जैदी व आकाश सक्शेना को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि नकली दवाइयों के अवैध कारोबार में संलिप्त 12 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि, 658 आउटर बॉक्स, 2400 ग्राम जिंक पाउडर, 263 किलोग्राम पैरासिटामोल पाउडर, 12.540 गोली एवं 16,200 जायडस गोलियां बरामद कर सीज की गईं। इसके अलावा 6 अवैध फैक्ट्रियों को सीज किया गया तथा साईं फार्मा के बैंक खाते में लगभग 14 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की गई। वन्य जीव जंतु अधिनियम के अंतर्गत 05 भालू की पित्त, 05 नाखून एवं एक हाथी दांत बरामद कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More