नवविवाहिता का गंभीर आरोप : पति और साथियों पर दुष्कर्म का केस

विजय कुमार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसके पति ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की बताई जा रही है।

पीड़िता काजल रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि यह वारदात उसके वैवाहिक जीवन में ही हुई। काफी मशक्कत के बाद थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज तो हो गया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। इससे आहत होकर काजल रावत और उनके परिवार वाले थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस आरोपी पक्ष से मिली भगत कर रही है और उन्हें बचाने की कोशिश में लगी हुई है। इस मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और न्याय की मांग तेज हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन देरी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More
Purvanchal

14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

रसूख दारों से मिलकर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के भेजी गलत रिपोर्ट आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों का सार्वजनिक रास्ता दीवाल बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया पीड़ित ने थाना तहसील जिला मंडल तक के अधिकारियों को 14 बार पत्र लिखकर […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More