गोल्ज्यू कॉरिडोर का मुख्य सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Image 2025 12 02 at 4.10.07 PM

चंपावत । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को चंपावत स्थित ऐतिहासिक गोल्ज्यू मंदिर और प्राचीन बालेश्वर मंदिर पहुंचकर दोनों धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गोल्ज्यू मंदिर परिसर में प्रस्तावित गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवो मोहन पलड़िया ने कॉरिडोर की संरचनाओं, घटकों और कार्ययोजना की विस्तृत प्रस्तुति दी।

मुख्य सचिव ने स्वयं परिसर का भ्रमण कर निर्माण, सौंदर्यकरण एवं सुगमता बढ़ाने वाले प्रस्तावित कार्यों का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।

इसके बाद मुख्य सचिव बर्द्धन ने बालेश्वर मंदिर एवं नौले परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरातत्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर मंदिर के प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए सौंदर्यीकरण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोल्ज्यू और बालेश्वर दोनों ही स्थानीय आस्था और लोक संस्कृति के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इनके संरक्षण एवं विकास से चंपावत में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय रोजगार व आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More