लोहे की गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से सहमे लोग

  • दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले के फजलगंज क्षेत्र स्थित एक गोदाम में गुरुवार दोपहर एक भीषण आग लग गई। आग लगते ही जोरदार धमाके होने लगे और कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार आसमान में उठता देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की पाँच गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़े

जाली आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन जालसाज गिरफ्तार

फजलगंज थाना क्षेत्र के 84/71 लोहामंडी में एक फैक्ट्री में स्क्रैप का काम होता है। प्रत्यक्षदर्शी नंदलाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर को जब फैक्ट्री में वेल्डिंग और एक पेड़ को काटने का काम किया जा रहा था तभी न जाने कैसे शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग की ऊंची ऊंची लपेटे और धुएं का गुब्बार आसमान में उठता देख इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से दमकलकर्मी जब आग को चारों तरफ से बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अंदर रखे केमिकल के ड्रम में एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे आग और भी ज्यादा भड़क गई और उसने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि, फजलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्क्रैप के एक गोदाम में आग लगने की सूचना मिनी कंट्रोल रूम पर प्राप्त हुई थी।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की पाँच गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वह भी तत्काल मौके पर पहुंचे। आग काफी ज्यादा भयावह थी, इस वजह से उसे पर काबू पाना एक बड़ा चैलेंज था। हालांकि बड़ी ही सूझ-बूझ एवं बहादुरी से कार्य करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। अगर किसी भी तरह की कोई लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Crime News homeslider Jharkhand

इलाज करने घर आए ओझा ने नाबालिग से किया रेप,

झाड़फूंक के नाम पर दरिंदगी, नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात प्रकाश में आई है, जहां झाड़फूंक और इलाज के बहाने घर आए एक ओझा ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से एक […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोटी रकम देने वाले बंदियों को ही मिलता जेल अस्पताल में इलाज

डॉक्टर-फार्मासिस्ट की वसूली से हो रही बंदियों की मौत! पैसा नहीं देने वाले बंदियों लाल-पीली गोली देकर टरका देते फार्मासिस्ट लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए जानलेवा बन गई डॉक्टर और फार्मासिस्ट की अवैध वसूली। यह बात हम नहीं जेलों में बंद बंदियों का कहना है। बंदियों का आरोप है जेल अस्पताल में […]

Read More
Crime News

गुडंबा: करंट लगने से संविदाकर्मी की झुलस कर मौत

मुख्य मार्ग पर बिजली की मरम्मत करते समय हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में शनिवार को बिजली मरम्मत करते समय एक संविदाकर्मी की झुलस कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित […]

Read More