जाली आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन जालसाज गिरफ्तार

Arrested
  • बैंक कर्मचारी दे रहा था साथ, ऐप के जरिए कर रहे थे धोखाधड़ी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। रायबरेली जिले के डीह थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों का जाली आधार कार्ड बनाता था। इस अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 फर्जी आधार कार्ड, सात मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड, दो लैपटॉप और एनी डेस्क ऐप से जुड़े उपकरण बरामद हुए।

एडिशनल SP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरोह ‘एनी डेस्क’ ऐप का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड बनाता था। ये कार्ड बैंक खाता खोलने, सिम कार्ड लेने और अन्य धोखाधड़ी के काम आते थे। मामला तब खुला जब डीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग फर्जी तरीके से आधार कार्ड बना रहे हैं। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दबिश देकर तीनों को पकड़ा।

थाना प्रभारी डीह ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया, गिरोह बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी आधार कार्ड तैयार कर रहा था।

Spread the love

Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More
Crime News Maharastra

चेतन से प्यार, केतन से सगाई ,प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

  Lohagarh Fort Murder Case :  महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में हुई एक कथित दुर्घटना ने उस समय सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि 26 वर्षीय कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या हो सकती है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और […]

Spread the love
Read More
Crime News

बेवफा प्यार ने मंगेतर को लीला, प्रेम का खौफनाक अंत पढ़कर फट जाएगा कलेजा

Pune Murder News : पुणे के लोहगढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर एक सुनियोजित हत्या का मामला बताया गया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात […]

Spread the love
Read More